Negativity को दूर रखने के लिए आजमाएं ये वास्तु टिप्स

Update: 2024-07-28 09:09 GMT
Vastu Tips वास्तु टिप्स: घर एक ऐसी जगह जहां हम सभी अपने के जीवन एक बहुत बड़ा हिस्सा गुजारते हैं। जहां लोग अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ रहना पसंद करते हैं। घर हर व्यक्ति की मूलभूत जरूरतों में से एक होता है। घर हम सभी के लिए सबसे खास जगह होती है। लोग हमेशा अपने घर और उसके आस पास के क्षेत्र को निगेटिव एनर्जी से दूर रखने का प्रयास करते रहते हैं। जिसके लिए वह तरह-तरह की तरकीब अपनाते हैं। वास्तु शास्त्र प्राचीन काल से चली आ रही भारतीय परंपरा है। जिसकी मदद से हमें दिशाओं का ज्ञान होता है आज हम ऐसे कुछ खास वास्तु टिप्स के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। जिनकी मदद से घर से निगेटिव एनर्जी को दूर कर पॉजिटिविटी को बनाएं रखा जा सकता है।
-घर को किसी की बुरी नजर या Negative एनर्जी से दूर रखने के लिए घर के अंदर नियमित रूप से लैम्प और दीए जलाने चाहिए।
-वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में किचन बनाना चाहिए। इसके अलावा दूसरे विकल्प के तौर पर घर के उत्तर-पश्चिमी कोने में किचन बनाया जा सकता है। किचन के दक्षिण- पूर्व दिशा में गैस चूल्हा रखना चाहिए।
-घर के अंदर खुशहाली और परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं रखने के लिए भूलकर भी दवाईयां किचन में न रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन स्वास्थ्य और खुशी दोनों को प्रदर्शित करेगी।
-वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में मिरर नहीं रखना चाहिए। लेकिन यदि अगर आपके बेडरूम में कोई ड्रेसिंग टेबल या आपकी अलमारी में मिरर लगा हुआ है तो सोने वक्त उस मिरर को ढक दें।
-पेड़- पौधे ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत होते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधे लगाने से Positive Energy को घर की ओर आकर्षित किया जा सकता है। लेकिन भूलकर भी घर में कैक्टस या रबर का पेड़ न लगाएं। इन पौधे से घर के अंदर मौजूद सद्भावना और स्थिरता के मार्ग में बाधा उत्पन्न होती है।
Tags:    

Similar News

-->