आर्थिक तंगी से हैं परेशान, करें बस इतना काम

Update: 2022-08-21 13:11 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Problems in Daughter Marriage: मानव जीवन में घटने वाली कई समस्याओं के ज्योतिष विज्ञान में उपाय बताए गए हैं. समय पर शादी नहीं होना भी एक बड़ी समस्या है. शादी की उम्र निकल जाने के बाद अच्छा रिश्ता खोजना और भी मुश्किल हो जाता है. इन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए ज्योतिष के जानकारों ने कुछ आसान और मारक उपाय बताए हैं.

शादी में रुकावट आए तो करें ये काम

बेटी की शादी की उम्र होने के बाद भी कोई अच्छा रिश्ता नहीं मिल रहा है या किसी कारण से शादी में बार-बार रुकावट आ रही है. ऐसे में बेटी को बोलें कि वो गुरुवार से एक दिन पहले पांच हल्दी की गांठ पीले कपड़े में लपेटकर घर से ले जाकर मंदिर में रख दें. इसके बाद गुरुवार को शिवलिंग को अर्पित कर दें. सावन के महीने में हर गुरुवार को ऐसा करने से महादेव का आशीर्वाद मिलता है.

आर्थिक तंगी से हैं परेशान, करें बस इतना काम


आपके पर्स में पैसे नहीं बचते या आप पैसे की तंगी से परेशान रहते हैं. पैसा आता है, लेकिन टिकता नहीं है. पैसे आने के सारे बंद होते दिखाई दे रहे हैं. इस विकट समस्या के निदान के लिए घर में रखे चावल के सात साबुत दानों को गुलाबी पेपर में लपेटकर अपने पर्स में रखें. हालांकि, जब भी आप मांसाहार करें या बाथरूम जाएं, उस समय पर्स अपने साथ न रखें. पर्स को किसी भी प्रकार से अशुद्ध होने से बचाएं. जल्द अच्छे परिणाम दिखने लगेंगे. 

Tags:    

Similar News