त्रिग्रही योग से 5 राशि वालों के लिए शुभ और 7 राशि वालों के लिए अशुभ साबित होगा

ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी 2022 को दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर अपने पुत्र शनि की स्वामित्व वाली मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्य मकर राशि में 14 मार्च की रात 12 बजकर 15 मिनट तक रहेंगे।

Update: 2022-01-07 05:55 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी 2022 को दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर अपने पुत्र शनि की स्वामित्व वाली मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्य मकर राशि में 14 मार्च की रात 12 बजकर 15 मिनट तक रहेंगे। वहीं शनि देव पहले से ही अपनी स्वराशि मकर में विराजमान हैं। बुध ने दिसंबर 2021 में मकर राशि में गोचर किया था। ऐसे में कर राशि में तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग हनेगा। ये योग 5 राशि वालों के लिए शुभ और 7 राशि वालों के लिए अशुभ साबित होगा। जानिए विस्तार से-

इन राशियों के लिए शुभ-
कर्क- यह समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।
सिंह- पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी। धन लाभ के योग बनेंगे। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
तुला- आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है। व्यापार में सफलता के योग बनेंगे। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
वृश्चिक- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
कुंभ- सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। धन लाभ हो सकता है।
ये लोग रहें सावधान-
मेष- मेष राशि में सूर्य और बुध की दशम भाव में मौजूदगी शुभ नहीं मानी जाती है। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि हो सकती है।
वृषभ- सूर्य के नवम भाव में होने से परिवार की सुख-शांति भंग होती है। पिता संग रिश्ते में खटास आ सकती है। परिवार में विवाद हो सकता है।
मिथुन- सूर्य और शनि के अष्टम भाव में होने से सेहत संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं।
कन्या- इस दौरान आपको संतान से कष्ट मिल सकता है। जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। छात्रों का ध्यान पढ़ाई से उचट सकता है।
धनु- यह समय आपके लिए शुभ नहीं कहा जाता है। परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। धन संचय में परेशानियां आएंगी।
मकर- आर्थिक समस्याओं से घिर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।
मीन- इस दौरान जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है। नौकरी में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।


Tags:    

Similar News

-->