Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 8 अक्टूबर 2024

Update: 2024-10-08 00:54 GMT

राष्ट्रीय मिति आश्विन 16, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, पंचमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 23, रबी-उल्सानी-04, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 19 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ।

ज्येष्ठा नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 08 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग प्रातः 06 बजकर 51 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आंरभ। बालव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 19 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन तड़के 04 बजकर 08 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 8 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 8 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 59 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 8 अक्टूबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 39 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 5 मिनट से 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 44 मिनट से से 12 बजकर 33 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 59 मिनट से 6 बजकर 23 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 09 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 8 अक्टूबर 2024 :

राहुकाल दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट पर। वहीं, दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 38 मिनट से 9 बजकर 25 मिनट तक।

आज का उपाय : आज मां कात्यायनी की पूजा करने के बाद लौंग और कपूर की आहुति दें।

 

Tags:    

Similar News

-->