Aaj ka panchang : आज का पंचांग, 25 अगस्त 2024

Update: 2024-08-25 00:58 GMT

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 03, शक संवत 1946, भाद्रपद, कृष्ण, सप्तमी, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 10, सफ़र 19, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 25 अगस्त सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। सप्तमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 40 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ।

भरणी नक्षत्र सायं 04 बजकर 45 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 29 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 04 बजकर 36 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 10 बजकर 30 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार शीतला सप्तमी।

सूर्योदय का समय 25 अगस्त 2024 : सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 25 अगस्त 2024 : शाम में 6 बजकर 51 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 25 अगस्त 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 11 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 12 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 9 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 25 अगस्त 2024 :

राहुकाल शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। इसके बाद 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। साथ ही 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल शाम में 5 बजकर 7 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक। भद्राकाल का समय शाम में 5 बजकर 56 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक।

आज का उपाय : आज सूर्य मंत्र का जप करें और सूर्य चालीसा का 11 बार पाठ करें।


Tags:    

Similar News

-->