Aaj ka panchang : आज का पंचांग, 19 अगस्त 2024

Update: 2024-08-19 00:56 GMT

राष्ट्रीय मिति श्रावण 28, शक सम्वत् 1946, श्रावण शुक्ल, पूर्णिमा, सोमवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 04, सफ़र 13, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 19 अगस्त सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। पूर्णिमा तिथि रात्रि 11 बजकर 56 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।

श्रवण नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 10 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 47 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 01 बजकर 31 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 7 बजे तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन, पंचक प्रारंभ सायं 07 बजे तक।

सूर्योदय का समय 19 अगस्त 2024 : सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 19 अगस्त 2024 : शाम में 6 बजकर 56 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 9 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 56 मिनट से 7 बजकर 18 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 19 अगस्त 2024 :

राहुकाल सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल। इसके बाद सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 51 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह 5 बजकर 53 मिनट से 1 बजकर 32 मिनट तक। पंचक काल का समय. शाम में 7 बजे से अगले दिन यानी 20 अगस्त को सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक।

आज का उपाय : आज सबसे पहले भगवान कृष्ण को राखी अर्पित करें।

Tags:    

Similar News

-->