Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 13 अक्टूबर 2024

Update: 2024-10-13 00:57 GMT

राष्ट्रीय मिति आश्विन 21, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, दशमी, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 28, रबि-उल्सानी-09, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दशमी तिथि प्रातः 09 बजकर 09 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।

धनिष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 52 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। शूल योग रात्रि 09 बजकर 25 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। गर करण प्रातः 09 बजकर 09 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 03 बजकर 44 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार पापांकुशा एकादशी व्रत (स्मार्त), भरत मिलाप, नवरात्रि पारणा, श्री माधवाचार्य जयंती।

सूर्योदय का समय 13 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 13 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 53 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 13 अक्टूबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 41 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से 2 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 42 मिनट से से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 53 मिनट से 6 बजकर 18 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 47 मिनट से 9 बजकर 13 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 13 अक्टूबर 2024 :

राहुकाल शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। वहीं, दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 7 मिनट तक। पंचक काल दोपहर में 3 बजकर 44 मिनट से अगले दिन 14 अक्टूबर को 6 बजकर 21 मिनट तक। भद्राकाल का समय शाम में 7 बजकर 59 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक।

आज का उपाय : भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें पीले चंदन और केसर में गुलाब जल मिलाकर तिलक करें।

 

Tags:    

Similar News

-->