आज का पंचांग: 24 अप्रैल 2022

आज का पंचांग

Update: 2022-04-24 00:34 GMT

राष्ट्रीय मिति वैशाख 04, शक संवत 1944, वैशाख, कृष्ण नवमी रविवार, विक्रम संवत 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 11, रमजान 22, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 अप्रैल सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक।

नवमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 53 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ, श्रवण नक्षत्र सायं 05 बजकर 52 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ, शुभ योग रात्रि 11 बजकर 03 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ, तैतिल करण अपराह्न 03 बजकर 42 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ।
चंद्रमा अगले दिन तड़के 05 बजकर 30 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा। पंचक प्रारंभ अगले दिन तड़के 05 बजकर 30 मिनट से।
सूर्योदय का समय 24 अप्रैल 2022 : सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 24 अप्रैल 2022 : शाम 6 बजकर 52 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 24 अप्रैल 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 3 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 39 मिनट से 07 बजकर 03 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 55 मिनट से 9 बजकर 27 मिनट तक। 25 अप्रैल सुबह 5 बजकर 30 मिनट से पंचक आरंभ हो रहा है।
आज का अशुभ मुहूर्त 24 अप्रैल 2022 :
राहुकाल दोपहर 4 बजकर 30 मिनट से शाम 6 बजे तक रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 7 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। उद्वेग चौघड़िया आज सुबह 5 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। आज काल चौघड़िया दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।
Tags:    

Similar News

-->