Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2025

Update: 2025-10-25 00:50 GMT

मेष राशि, खर्च और मानसिक तनाव बढ़ेगा

आज शनिवार का दिन मेष राशि के जातको के लिए मिलाजुला रहेगा। अष्टम चंद्रमा के होने से आपके खर्च बढ़ेंगे और मानसिक तनाव भी बढेगा। कामकाज का तनाव आज आप पर हावी रहेगा। आपको आज कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी पूरा करना होगा, इसके लिए धन और समय दोनों ही खर्च करना होगा। व्यापार करने वाले लोगों को भी आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद और मनमुटाव हो सकता है।

वृषभ राशि, सुखद समय बीतेगा

वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। सुख साधनों में आज वृद्धि होगी। आपको काम आज योजना के अनुसार पूरे होंगे। परिवार के साथ आपका सुखद समय बितेगा। आप अपना काम जल्दी पूरा करके घर निकलने का प्रयास करेंगे। किसी कारण से आज यात्रा का भी संयोग बनेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आर्थिक पक्ष आपका सामान्य रहेगा बिजनेस में आज आपकी अच्छी कमाई होगी। सुख साधनों के मिलने से मन आपका प्रसन्न होगा।

मिथुन राशि, खर्च के साथ कमाई भी होगी

मिथुन राशि के जातको के लिए आज शनिवार का दिन शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने की खुशी होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा और आप पहले से अधिक जोश के साथ काम करेंगे। आपको आज आर्थिक मामलों में बजट का ध्यान रखना होगा, लेकिन इसके साथ ही आज आय के नए स्रोत भी बनेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन की बात हो सकती है। बिजनेस में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है जो लाभदायक रहेगी।

कर्क राशि,सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। आप आज किसी शुभ काम में भाग ले सकते हैं। आपको आज कारोबार व्यापार में लाभ मिलेगा। आज आपको अपने व्यापार में किसी पर भी भरोसा करने से पहले दो बार सोचना चाहिए नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। अगर आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके चल अचल पहलुओं को ध्यान से देख लें, नहीं तो आपको कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। प्रबंधन क्षमता का भी आपको आज लाभ मिलेगा।

सिंह राशि,विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज विरोधियो और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज उतावलेपन से बचना होगा। धैर्य से आज आपके सभी काम समय पर पूरे होते नजर आ रहे हैं। आज आप अपने सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। अगर आज आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए सोच समझकर फैसला लें। परिवार में लंबे समय से यदि कोई तनाव है तो वह समाप्त होगा। लव लाइफ के मामले में दिन आज अच्छा रहेगा।

कन्या राशि, वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा

कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन सुखद रहेगा और लाभदायक रहेगा। लंबे समय से आपको जिस बात का इंतजार है आज वह हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यों और पूजा पाठ में अधिक लगेगा। किसी बुजुर्ग की सेवा करके आपको सुकून मिलेगा। शुभ कार्यों में धन भी खर्च करेंगे। व्यापार में आज आपके प्रतिद्वंद्वी आपका सिरदर्द बन सकते हैं। इसलिए अपने काम और कारोबार में आपको सतर्कता बरतने की जरूरत है।

तुला राशि, लाभ और सफलता मिलने का योग है

तुला राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको कामकाज में लाभ और सफलता मिलने का योग बना है। आपको आज अपनी मेहनत और कार्यकुशलता का लाभ कार्यक्षेत्र में मिलेगा। परिवार से आपको आज सहयोग मिलेगा। शाम का समय आपका सुखद और मनोरंजक बीतेगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। आप आज परिवार के साथ रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। कोई मित्र आज आपकी मदद कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि, अधिकारी आपकी तारीफ कर सकते हैं

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सफलता आपकी मेहनत पर निर्भर करेगी। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी तारीफ कर सकते हैं। शाम के समय आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके सितारे बताते हैं कि आपको नौकरी में आज कुछ नया काम दिया जा सकता है। किसी उलझन की वजह से दिन के पहले भाग में आपको दिक्कत हो सकती है। आपके खर्च आज अचानक से बढ़ सकते हैं। पिता और चाचा की ओर से आपको सहयोग मिलेगा। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

धनु राशि,व्यापार में लाभ के अवसर पाएंगे।

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर पाएंगे। आपके शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता के कारण वे पराजित होते हुए दिखाई देंगे, वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। अगर आप कोई काम करने की सोच रहे हैं तो आज वह किसी मित्र के सहयोग से पूरा होने का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। मित्रों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा का संयोग बन सकता है।

मकर राशि,आज उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा

मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरी करते हैं तो आज उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आज जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। शाम के समय आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आज सामाजिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है। दोस्तो से आपको सहयोग मिलेगा। आप आज जीवनसाथी के साथ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। किसी संबंधी की आज आपको मदद भी करनी होगी।

कुंभ राशि, आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज आर्थिक लाभ मिलने का योग बना हुआ है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सितारे बताते हैं कि आपके परिवार में किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा। अगर आज आप पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। दीर्घकालीन निवेश करना फायदेमंद होगा। आज आप अपने किसी ऐसे दोस्त से मिलकर प्रसन्न होंगे, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। नौकरी में आपको आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। शाम को आज आप अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं, रोमांटिक समय बीतेगा।

मीन राशि, आर्थिक लाभ मिलेगा

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज एक से अधिक स्रोत से लाभ मिल सकता है। आपके आसपास का वातावरण आनंदमय और खुशहाल रहेगा। यदि आप अपने व्यापार में अधिक पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो भविष्य में इसका उत्तम लाभ आपको मिलेगा। परिवार के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। आपको आज किसी अटके काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आप रुचिकर खानपान का आनंद ले सकते हैं। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है।

Tags:    

Similar News

null