Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 19 अक्टूबर 2024

Update: 2024-10-19 00:42 GMT

 ​मेष राशि वालों की कमाई अच्छी रहेगी

मेष राशि के जातक आज मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको आज परिवार की ओर से सहयोग और स्नेह भी मिलेगी। जो लोग आज नौकरी पर जा रहे हैं उनको आज कार्यक्षेत्र में मित्रों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कुछ रुचिकर काम करने का मौका मिलेगा जिससे मन आपका प्रसन्न होगा। दिन के दूसरे भाग में आपको सेहत के प्रति अधिक सजग रहना चाहिए। बिजनेस में आज अच्छी कमाई होगी। शाम का समय परिवार का साथ सुखद बीतेगा।

​वृषभ राशि वाले रोमांटिक रहेंगे

वृषभ राशि के जातकों का दिन आज उत्साह पूर्वक बीतेगा। आप आज रोमांटिक बने रहेंगे जिससे आपका जीवनसाथी भी आपसे खुश रहेगा। आप आज जीवनसाथी के लिए कोई उपहार भी ले सकते हैं। दिन का दूसरा भाग आज आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा। आपको आज वस्त्रों और शौक श्रृंगार की वस्तुओं के कारोबार में खूब लाभ मिलेगा। आपके घर आज मेहमानों का भी आगमन हो सकता है।

​मिथुन राशि वालों को अप्रत्याशित लाभ मिलेगा

मिथुन राशि के जातकों को आज का दिन अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज अपना फंसा हुआ धन मिल सकता है। आज दोपहर के समय किसी मित्र से मुलाकात होने से मन आपका प्रसन्न होगा। घर में आज उत्साह और चहल-पहल का माहौल रहेगा। लेकिन आज जीवनसाथी के काम में आपको हस्तक्षेप करने से बचना होगा नहीं तो किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। लव लाइफ में आज का दिन आपका उत्साहपूर्ण रहेगा। आप आज की शाम प्रेमी के साथ बिताएंगे और एक दूसरे के लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे।

​कर्क राशि वालों को अच्छी खबर मिलेगी

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके अधिकारी आज आपके काम से प्रभावित और संतुष्ट रहेंगे। आपको आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ भी मिलेगा। रेडीमेड वस्त्रों के कारोबारी आज अच्छी कमाई कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज अपने कागजात का ध्यान रखें क्योकि इसकी वजह से आपका कोई काम अटक सकता है अथवा फंस सकता है। ज्वेलरी के कारोबार से जुड़े जातकों की भी आज अच्छी कमाई होगी।

​सिंह राशि वालों को जल्दबाजी से नुकसान

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने कामकाज में धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। आपको आज बिजनेस में संभलकर काम करना होगा, जल्दबाजी से आर्थिक नुकसान हो सकता है। विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से भी आपको आज सतर्क रहना होगा। आपको आज बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। लव लाइफ के मामले में आपका दिन अनुकूल रहेगा। अगर आपका प्रेमी नाराज चल रहा है तो आप आज उन्हें मनाने में सफल रहेंगे और आपका रिश्ता मधुर बनेगा। पिता से लाभ मिलेगा।

​कन्या राशि वाले खर्च पर नियंत्रण रखें

आज का दिन कन्या राशि के लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको आज अपने संपर्क और जान पहचान का लाभ मिल सकता है। कन्या राशि के जातक आज बुद्धि कौशल से भी लाभ पाएंगे। आपके आज कुछ नए संपर्क दोस्त भी बन सकते हैं लेकिन अजनबियों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपको फायदा हो सकता है और आपका कोई अटका काम पूरा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज कन्या राशि वालों का प्रदर्शन बेहतर होगा।

​तुला राशि वाले आज थकान महसूस करेंगे

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कारोबार में लाभ मिलेगा लेकिन परिश्रम अधिक रहने से थकान महसूस करेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी मित्र और रिश्तेदार से हो सकती है जिससे आपको खुशी मिलेगी। वैसे आज आपके लिए सितारे यह भी कहते हैं कि आपको किसी की सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। अगर भाई-बहनों के विवाह में बाधा आ रही है तो आज किसी संबंधी और परिचित की मदद से आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

 ​वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा ऐसे में आप आज जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही अच्छी बात यह रहेगी कि आपको आज परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद लेंगे। आज कोई शुभ समाचार मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा। जीवनसाथी को आज आप शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं। शौक श्रृंगार की वस्तुओं पर धन खर्च होगा।

 ​धनु राशि वालों को अच्छी डील मिलेगी

धनु राशि के लिए आज शनिवार का दिन सुखद रहेगा। आज आपको पिता और बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। आपको आज पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने का योग है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। और कारोबार में आज कोई अच्छी डील मिलने से आपकी कमाई में वृद्धि होगी। यदि व्यापार में आपका पैसा लंबे समय से कहीं फंसा हुआ था तो आज वह आपको मिल सकता है। महिलाओं को आज सासु मां से कोई गिफ्ट मिल सकता है।

 ​मकर राशि वालों का सम्मान और लाभ बढ़ेगा

मकर राशि के सितारे बताते हैं आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। भाग्य आपको आज लाभ दिलाएगा साथ ही आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप किसी सामाजिक और मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। आपकी जान पहचान का दायरा बढेगा। आपको आज मनपसंद भोजन का भी आनंद मिलने वाला है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। लेकिन बच्चों की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। जोखिम वाले काम में सतर्क रहेंगे।

 ​कुंभ राशि वालों का खर्च बढ़ेगा

आज शनिवार का दिन कुंभ राशि के लिए खट्टा मीठा रहेगा। एक तरफ आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी तो आज दूसरी ओर आपका खर्च भी बढेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी को ना चाहते हुए भी शॉपिंग के लिए लेकर जाना होगा जिससे आपका बजट से बढ़कर धन खर्च हो सकता है। आपको आज कुछ ऐसी भी खबर मिल सकती है जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। आपके लिए सलाह है कि आर्थिक लेन देन मे आप आज जल्दबाजी नहीं करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। वाहन पर आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है।

 ​मीन राशि वाले सेहत का ध्यान रखें

मीन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज सेहत के मामले में सजग रहना होगा नहीं। बिजनेस में आज कमाई ठीक रहेगी लेकिन काम का दबाव बना रहेगा। किसी सहयोग और सहकर्मी के व्यवहार से आपको आज परेशानी हो सकती है। वैसे आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। दूर रहने वाले संबंधियों की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में भी दिन आपका सुखद रहने वाला है।

 

Tags:    

Similar News

-->