Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 2 नवंबर 2025

Update: 2025-11-02 00:40 GMT

आज का मेष राशिफल राशि 

थोड़ा संभल कर कार्य करने की आवश्यकता है। मिथ्या आरोप का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी मौके का फायदा उठाना चाहेंगे। खर्चो पर नियंत्रण करना मुश्किल रहेगा। प्रेम संबंधों से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

आज का वृषभ राशिफल राशि

कार्यस्थल पर नई चुनौतियां मिलेगी। प्रतिभा से कार्यों को निष्पादित करके प्रतिष्ठा और सम्मान मिलेगा। नए व्यवसाय के लिए योजना बनाने का सही समय है। भूमि और भवन के सौदों से फायदा मिल सकता है।

आज का मिथुन राशिफल

मिले-जुले प्रभाव वाला दिन है। पारिवारिक लोगों के बीच भावनात्मक संतुलन बनाने की जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। आर्थिक रूप से थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

आज का कर्क राशिफल 

रुका हुआ धन मिलने से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक गतिविधियां तीव्र होगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सकारात्मक विचारों से प्रेरित रहेंगे पर बीच के लोगों को हटाना होगा। तभी संबंध पूर्णतया सुधरेंगे।

आज का सिंह राशिफल 

कार्यों की गति सुस्त रह सकती है। आर्थिक रूप से संतुष्ट अनुभव करेंगे। नए लोगों से मुलाकात भावी योजनाओं को आकार देने में सहायक होगी। मांगलिक कार्यों पर धन खर्च होगा।

आज का कन्या राशिफल

पुराने प्रकरण फिर से उभर सकते हैं। तनाव में मित्रों की मदद लेनी होगी। आर्थिक रूप से परिवार पर निर्भरता बढ़ेगी। नए अनुबंधों के लिए तैयारी को प्राथमिकता देनी होगी। भावनात्मक संबंध सुधरेंगे।

आज का तुला राशिफल 

व्यवस्था पर पकड़ कमजोर हो सकती है। विरोधी मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। मित्रों और भावनात्मक संबंधों से मदद मिलेगी। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे पर मन खिन्न हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

आज का वृश्चिक राशिफल

दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ेगी नए संपर्क बनेंगे सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ने से प्रसन्न रह सकते हैं। आर्थिक गतिविधियों मैं दूसरों का सहयोग करने पर ही लाभ की स्थितियां बनेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना बन रही है।

आज का धनु राशिफल 

पुराने मित्रों से मुलाकात से आल्हादित रहेंगें। खेल और मनोरंजन के साधनों से जुड़ाव बढ़ेगा। योजना से अधिक धन खर्च हो सकता है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं रह सकती हैं।

आज का मकर राशिफल 

प्रतिष्ठा बचाए रखने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। दूसरों की भावनाओं को आहत करने से बचे। परिवार में अधिकारों को लेकर थोड़ी तनातनी रह सकती है। नए भावनात्मक संबंधों को स्नेह से पोषित करना होगा।

आज का कुंभ राशिफल 

पुरानी यादें ताजा होगी। मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा। न्यायालय में आपका पक्ष मजबूत होगा। परिस्थितियों को समझ कर आगे बढ़ेंगे तो आर्थिक तनाव कम होंगे। लंबी दूरी की यात्रा टालना श्रेयकर रहेगा।

आज का मीन राशिफल 

प्रयास करने पर अच्छी सफलता मिल सकती है। भाग्य का समर्थन मिलेगा। गतिविधियों में तेजी आएगी। किसी खास व्यक्ति के मार्गदर्शन में नई उपलब्धियां हासिल हो सकते ।हैं विवादों से दूरी बनानी होगी।

Tags:    

Similar News

null