Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 4 मई 2025

Update: 2025-05-04 00:39 GMT

 मेष राशिफल

कार्य-व्यवसाय अर्थ पक्ष में उन्नति का सुअवसर, बकाए धन की प्राप्ति, पठन-पाठन में अभिरुचि, लाभ का सिलसिला, दर्शनीय स्थलों की यात्रा का सुपरिणाम प्राप्त।

वृषभ राशिफल

विचाराधीन योजना पर काम की शुरुआत, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त, आय के नवीन स्त्रोत उपस्थित, शुभ भावनाओं का उदय, यात्र सुखद होने की ओर।

मिथुन राशिफल

आर्थिक-व्यवसायिक पक्ष में परिश्रम के अनुरूप सफलता, विरोधियों का वर्चस्व कम, भौतिक सुख-सुविधा के निमित्त अधिक व्यय, संत समागम का योग, यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कर्क राशिफल

कार्यो में प्रगति की दिशा में प्रयास, मांगलिक आयोजन संपादित, प्रभावशाली हस्तियों से संपर्क का लाभ, नवसमाचार से प्रसन्नता, आकस्मिक लाभ का सुयोग, धनागम का योग।

सिंह राशिफल

सामाजिक कार्यो में असफलता, विशेष प्रयास भी निष्फल, आर्थिक पक्ष में नवीन जोखिम हानिकारक, मन-मुटाव हित में नहीं, पारिवारिक संबंधों में वैमनस्यता, मन अशांत रहेगा।

कन्या राशिफल

दिनचर्या अस्त-व्यस्त, व्यापारिक पहलू को लेकर चिंतित, दूसरों की गलतफहमी के शिकार, राजकीय पक्ष से असंतोष, मन में वैचारिक स्थिरता का अभाव, विचारित कार्य पर देरी से हानि।

तुला राशिफल

पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति,विनियोजित धन का प्रतिफल आशानुकूल प्राप्त, दूसरों के आश्वासन से मानसिक राहत, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ होंगे।

वृश्चिक राशिफल

परिस्थितियां विपरीत, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर, कर्ज की अधिकता से परेशानी, मित्रों से मनमुटाव, पठन-पाठन में अरूचि, पारिवारिक जनों से मतभेद हो सकता है।

धनु राशिफल

कठिनाइयों का निवारण, व्यक्तित्व का विकास, व्यवसायिक विस्तार, स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, आपसी सलाह से कामयाबी, वाहन से सुख, नौकरी में तरक्की का योग।

मकर राशिफल

आर्थिक व्यवसायिक सफलता, जटिल समस्या का संतोषजनक समाधान संभव, यश-मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता का योग, यात्रा का कार्यक्रम।

कुंभ राशिफल

पराक्रम से कार्य सिद्धि, वाद-विवाद की निवृत्ति, धन संचय की ओर रूझान, परोपकार की भावना जागृत, सहयोगियों की गतिविधि से मन प्रसन्न, बिगड़े काम बनने की ओर।

मीन राशिफल

स्वास्थ्य सुधार पर, नवीन योजना के प्रति रूचि जागृत, राजनीतिक पक्ष से सहयोग, वैवाहिक जीवन में सुख शांति का वातावरण, चित्त प्रफुल्लित, समाजसेवी कार्यो में रूचि।

 

Tags:    

Similar News

null