Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 3 सितंबर 2024

Update: 2024-09-03 00:46 GMT

मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी

मेष राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। चंद्रमा और सूर्य की युति राशि से पंचम में होने से विदेश में शिक्षा पाने का प्रयास सफल होगा। राजनीतिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढेगा। नौकरी में आज आपकी स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक प्रयास भी आज आपके सफल रहेंगे और लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिता पाएंगे। संतान की तरक्की से आपका मन हर्षित होगा।

​वृषभ राशि वालों की आमदनी बढ़ेगी

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता की ओर से सहयोग और सुख मिलेगा। भौतिक सुख साधनों की चाहत आपकी बढेगी। राशि स्वामी शुक्र आज राशि से पंचम भाव में गोचर करते हुए आपको कन्या संतान से विशेष रूप से खुशी प्रदान कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में आज वृषभ राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपकी आमदनी भी आज बढेगी। जो लोग आयात निर्यात का काम करते हैं उनके कार्यक्षेत्र में आज प्रगति होगी और कमाई में इजाफा होने से मन प्रसन्न रहेगा। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि वालों का खर्च बढ़ा रहेगा

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज भाइयों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। चंद्रमा का गोचर आज आपकी राशि से तीसरे भाव में सूर्य के साथ हो रहा है ऐसे मे आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ मानसिक उलझन और तनाव मिल सकता हैा। काम के प्रति आपको अधिक सजग रहना होगा नहीं तो आपके सहयोगी काम में ढिलाई कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको आज संभलकर चलना होगा क्योंकि आपका खर्च बढा हुआ है। वैसे आज आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज रुचिकर भोजन का आनंद मिलने वाला है। सलाह है कि सेहत के मामले में आज किसी प्रकार का जोखिम लेने से बचें।

​कर्क राशि वालों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

कर्क राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। राशि स्वामी चंद्रमा आज आपकी राशि से दूसरे भाव में सूर्य के साथ गोचर कर रहे हैं ऐसे में ओज आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी कमाई भी आज अच्छी रहने वाली है। अगर आपका सरकारी क्षेत्र में कोई काम फंसा है तो आज वह पूरा हो सकता है। पिता और पैतृक धन से आपको आज लाभ मिलने वाला है। आपके सितारे कहते हैं कि आपके शत्रु आज आपकी क्षमता और प्रभाव से शांत रहेंगे और आपको अपनी मेहनत का पूरा पूरा लाभ मिलेगा। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।

​सिंह राशि वालों को लाभ का मौका मिलेगा

आज का दिन सिंह राशि के लिए लाभदायक रहने वाला है। आप आज ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेगे। साथ ही आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता का भी विकास होगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई काम है तो आज वह आपके प्रयास से पूरा हो जाएगा। जो जातक विदेश यात्रा के लिए प्रयास कर रहे हैं आज उनको अपने प्रयास में सफलता मिलेगीा। वैसे आज आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं और लोग इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा आपको आज अचानक लाभ का मौका मिल सकता है।

​कन्या राशि वालों को भौतिक सुख मिलेगा

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। राशि स्वामी बुध राशि से ग्यारहवें भाव में लाभ दिला रहे हैं जबकि राशि में विराजमान शुक्र आपको लाभ के साथ ही साथ लाभ का आनंद भी प्रदान कर रहे हैं। आपको आज भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आप धर्म कर्म और शुभ कार्य में भाग ले सकते हैं। आप आज धन का निवेश भी भविष्य के लिए कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको आज अधिकारी से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज कन्या राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

​तुला राशि वालों की चाहत पूरी होगी

तुला राशि के लिए आज मंगलवार का दिन शुभ और मंगलकारी रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा जिससे समय पर काम को पूरा कर पाने में आप सफलता पाएंगे। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा और आप प्रेमी के साथ कहीं घूमने अथवा मनोरंजक पल साथ गुजारने का प्लान कर सकते हैं। आपकी कोई दबी चाहत आज पूरी हो सकती है। शिक्षा और प्रतियोगिता के मामले में आपको आज सफलता मिलेगी। भाई बहनों से आपको आज अपेक्षित सहयोग भी मिल जाएगा।

​वृश्चिक राशि के लिए लाभदायक रहेगा दिन

आज का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सामान्य रूप से अनुकूल रहने वाला है। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने प्रयास का पूरा प्रतिफल मिलेगा। जो जातक होटल या अग्नि से संबंधित क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको आज लाभ का विशेष मौका मिलेगा। धातु से संबंधित वस्तुओं के कारोबारियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि आज का दिन फैमिली लाइफ के मामले में आपके लिए सुखद रहने वाला है। आपको आज बड़े भाई से लाभ और सहयोग मिलेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। आपको आज किसी कार्य में साहसिक निर्णय का फायदा मिल सकता है। सेहत के मामले में सितारे कहते हैं कि आपको आज शरीर के निचले भाग में परेशानी हो सकती है।

​धनु राशि वालों की कमाई अच्छी रहेगी

धनु राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपकी राशि से चंद्रमा का गोचर भाग्य भाव में होने से आपको आज भाग्य का पूरा लाभ मिलेगा। धर्म कर्म और सामाजिक कार्य में आज आपकी रुचि रहेगा। आर्थिक पक्ष भी आज आपका अनुकूल रहेगा और आपकी कमाई में भी आज इजाफा होगा। जो लोग लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिल जाएगी। पिता की ओर से आपको आज लाभ मिलेगा। साथ ही सरकारी क्षेत्र के काम भी आज आपके बन जाएंगे।

​मकर राशि के जातक शत्रुओं से सतर्क रहें

मकर राशि के लिए आज मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने काम में सफलता पाने के लिए काफी परिश्रम करना होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। वैसे आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा का भी आज संयोग बनता दिख रहा है जिस पर आपका धन खर्च हो सकता है। संतान की शिक्षा और स्वास्थ्य पर आपको ध्यान देना होगा। पड़ोसियों से विवाद में उलझने से बचें।

​कुंभ राशि वालों की तरक्की होगी

कुंभ राशि के लिए आज सितारें बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में सफलता और तरक्की का मौका मिलेगा। बिजनेस में आपको आज साझेदारों से सहयोग और लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा और आपको एक से अधिक स्रोत से धन की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन मे किसी तरह का मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सुलह हो जाएगी और रिश्ते में तालमेल बढेगा। आप आज अपने सुख साधनों पर भी धन खर्च करेंगे। कई पेंडिंग बिल भी आज आपको चुकाने होंगे, जिससे धन खर्च होगा।

​मीन राशि के जातक जोखिम से बचें

आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपको आज आनंददायक समय बिताने का भी मौका मिलेगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में सुधार होगा। आपको आज बच्चों की सफलता और व्यवहार से खुशी मिलेगी। लेकिन आपके लिए जरूरी यह भी है कि जोखिम वाले निवेश से आप बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज अपने मान सम्मान का ध्यान रखते हुए काम करना होगा क्योंकि कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। खान पान के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा क्योंकि पेट से संबंधित समस्या होने की आशंका है।

Tags:    

Similar News

-->