आज 16 अक्टूबर 2020 का राशिफल: इन राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, जीविका के क्षेत्र में मिलेगा सुखद समाचार

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है

Update: 2020-10-16 04:57 GMT
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: पुरुषोत्तमी आमवस्या।

विशेष: अधिक मास अर्थात् पुरुषोत्तम महीना समाप्त।

राशिफल

मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृष: रोग और विरोधी परास्त होंगे। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सांस्कृतिक एवं मांगलिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। मधुर संबंध बनेंगे।

कर्क: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। विरोधी तनाव देंगे। वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें।

तुला: आपसी संबंधों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन मन अधीर रहेगा।

वृश्चिक: भावुकता में कोई ऐसा निर्णय न लें, जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। रिश्तों में निकटता आएगी।

मकर: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में सुखद समाचार मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

Tags:    

Similar News

-->