मेष राशिफल, घरेलू सुख बना रहेगा, खर्च पर नियंत्रण रखें

सुबह का समय थोड़ी सावधानी मांगता है, कोई जरूरी फैसला दोपहर बाद लेना बेहतर रहेगा। रचनात्मकता और प्रेम से जुड़े विषयों में आज मन सहज रहेगा। घर के मामलों में सुख और स्थिरता रहेगी। साझेदारी में मिठास बनी रहेगी। बातचीत में स्पष्टता रहेगी। खर्चों पर हल्की नजर रखें।

वृषभ राशिफल, आर्थिक मामलो में लाभ का संयोग बनेगा

सुबह थोड़ी सतर्कता रखें, दोपहर बाद माहौल अनुकूल होता जाएगा। घर और परिवार से जुड़े विषयों में मन शांत रहेगा। सेहत और रोजमर्रा के कामकाज में आज सुधार रहेगा। वाणी में स्पष्टता महसूस होगी। पैसों के मामले में लाभ धीरे धीरे मिलेगा, धैर्य बनाए रखें।

मिथुन राशिफल,आर्थिक मामलों में आज स्पष्टता रहेगी

आज व्यक्तित्व में सक्रियता तो रहेगी पर साथ में हल्की बेचैनी भी महसूस होगी, कोई भी बड़ा फैसला आज टाल दीजिए। धन और वाणी के मामलों में स्पष्टता रहेगी। प्रेम और रचनात्मकता में मिठास रहेगी। करियर में मेहनत का फल थोड़ी देर से मिलेगा, संयम बनाए रखिए। दोपहर बाद माहौल हल्का होगा।

कर्क राशिफल, आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें

आपके व्यक्तित्व में देवगुरु की कृपा आज भी बनी हुई है। घर और मन के मामलों में आज सुख और मिठास रहेगी। धन के मामलों में सतर्कता रखें। रिश्तों में गहराई महसूस होगी। बुद्धि और वाणी में स्पष्टता महसूस होगी। गुरुवार होने से आज पूजा-पाठ विशेष फलदायी रहेगा।

सिंह राशिफल,घरेलू मामलों में दिन सुखद रहेगा

सुबह के समय व्यक्तित्व और आत्मविश्वास पर आज खास ध्यान रहेगा। दोपहर बाद यह ऊर्जा धन और वाणी के मामलों की तरफ मुड़ेगी, बातचीत में वजन रहेगा। घर के मामलों में सुख रहेगा। रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी। पूजा-पाठ के लिए आज विशेष रूप से अच्छा दिन है।

कन्या राशिफल, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी

आज सुबह के बाद आपके लग्न में एक बेहद शुभ संयोग बन रहा है, बुद्धि, संचार और आत्मविश्वास तीनों में आज खास निखार महसूस होगा। कोई जरूरी बातचीत, प्रस्तुति या फैसला आज बेहतर तरीके से हो सकता है। धन के मामलों में मिठास रहेगी। करियर में आज संघर्ष जैसा महसूस हो सकता है, संयम से काम लीजिए। लाभ और सामाजिक दायरे में देवगुरु का साथ मिलेगा।

तुला राशिफल, वाद विवाद से आपको बचना चाहिए

आज आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और आत्मविश्वास दोनों बने रहेंगे। लाभ और सामाजिक दायरे से जुड़े विषयों पर आज मन शांति से विचार करेगा। पिता या गुरु समान व्यक्ति से आज मतभेद हो सकता है, बहस से बचिए। करियर में देवगुरु का साथ मिलेगा, प्रगति के योग हैं। दोपहर बाद माहौल और अनुकूल होगा।

वृश्चिक राशिफल, कोई भी बड़ा फैसला सोच विचार कर लें

आज भी आपके लग्न में मन कमजोर और संवेदनशील स्थिति में रहेगा, कल जैसी ही सावधानी आज भी जरूरी है। खुद के प्रति नरमी रखिए, बड़ा फैसला टालना बेहतर रहेगा। करियर से जुड़े विषयों पर मन सक्रिय रहेगा। भाग्य और पिता से जुड़े मामलों में देवगुरु का साथ मिलेगा। रिश्तों में प्यार से बात रखिए।

धनु राशिफल, भाग्य के साथ से करियर में सफलता

आज भाग्य और आस्था से जुड़े विषयों में देवगुरु का साथ मिलेगा। साझेदारी या जीवनसाथी के साथ आज बहस से बचिए, संयम से काम लीजिए। करियर में मेहनत का फल मिलेगा भले थोड़ी देर से। लाभ और सामाजिक संबंधों से आज मिठास रहेगी। गुरुवार का यह दिन आपके लिए खासतौर पर शुभ है।

 मकर राशिफल,धीमी गति से सफलता पाएंगे

आज साहस और मेहनत में धीमी लेकिन पक्की प्रगति बनी रहेगी, निरंतरता बनाए रखिए। अचानक घटनाओं और हिडन मामलों पर आज मन विचारशील रहेगा। रिश्तों में देवगुरु का साथ मिलेगा, समझदारी और गर्माहट दोनों रहेंगे। करियर में सफलता और सम्मान के योग हैं। प्रतिस्पर्धा में आज थोड़ी अतिरिक्त मेहनत लगेगी।

 कुंभ राशिफल, आर्थिक मामलो में संयम से काम लेना होगा

आज व्यक्तित्व में रहस्यमय आकर्षण बना रहेगा। रिश्तों और साझेदारी से जुड़े विषयों में आज गर्माहट महसूस होगी। धन के मामलों में अनुशासन जरूरी है। भाग्य का साथ बना रहेगा। रचनात्मकता और प्रेम में जल्दबाजी से बचिए। सेहत और प्रतिस्पर्धा में देवगुरु का साथ मिलेगा।

 मीन राशिफल,काम के साथ ही साथ सेहत का भी ध्यान रखना होगा

आज रचनात्मकता, प्रेम और भाग्य में देवगुरु का आशीर्वाद बना हुआ है। सेहत और दिनचर्या से जुड़े विषयों पर आज मन ध्यान देगा, आराम को नजरअंदाज न करें। रिश्तों और साझेदारी में आज गर्माहट रहेगी। जीवन में गंभीरता का हल्का बोझ बना रहेगा, यह पुराना ही है। आज पूजा-पाठ विशेष फलदायी रहेगा।

 

Tags: