मेष राशिफल : परिवार का साथ मजबूती देगा, दिनचर्या को व्यवस्थित रखें
आज पद और प्रतिष्ठा के मामले में तरक्की के संकेत मिलेंगे, ऑफिस या समाज में आपकी पूछ बढ़ेगी। गुरुजनों और भाग्य का साथ मिलेगा, किसी धार्मिक स्थल जाने का प्रोग्राम बन सकता है। हालांकि, शरीर में थकावट और काम का बोझ महसूस होगा, इसलिए दिनचर्या ठीक रखें। खर्च बढ़ने के साथ साथ अकेले रहने का मन भी कर सकता है। मगर, सामाजिक दूरी सही नहीं रहेगी। बच्चों या प्रेम संबंधों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। मित्र वर्ग से भरपूर साथ मिलेगा। साथी संग वक्त बिताना रिश्ते को मजबूत करेगा। शरीर थका हो तो जबरदस्ती काम न करें, थोड़ा आराम करें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 9उपाय: आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
वृश्चिक राशिफल : भाग्योदय के योग बनेंगे, संतान के विषयों में रखें सब्र
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पढ़ाई या धार्मिक कामों में मन लगेगा। हर क्षेत्र में सफलता के आसार बनेंगे। बच्चों, प्रेम प्रसंग या रचनात्मक कार्यों में उतार-चढ़ाव दिख सकता है, इसलिए जल्दबाजी छोड़कर सब्र से काम लें। ससुराल पक्ष, गुप्त मामलों या जरूरी कागजातों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। दोस्तों से आर्थिक मदद मिल सकती है। घर या गाड़ी से जुड़े काम में एहतियात बरतें। नौकरी पेशा लोगों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। दिल के मामलों में भावुकता हावी रह सकती है, संतुलन बनाए रखें। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। किसी की निजी बात या मामले में उतावलापन न दिखाएं।शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 4उपाय: जरूरतमंद लोगों को कंबल या गर्म कपड़े दान करें।
धनु राशिफल : घर में बनेगा खुशनुमा माहौल, कागजी काम में बरतें सतर्कता
आज घर परिवार का माहौल हल्का-फुल्का रहेगा। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ किसी मामले में चर्चा हो सकती है। अपने मन की बात न होने पर गुस्सा करने के बजाय, इसे समझदारी से निपटाएं। गुप्त मामलों में जल्दबाजी न करें। नौकरी में आपको टीम वर्क की भावना में काम करना होगा। भाई बहन के साथ छोटी यात्रा सुखद साबित होगी। किस्मत का साथ मिला जुला रहेगा, धैर्य बनाए रखें। रिश्तों में भरोसा कायम रखें। घरेलू कामकाज से थोड़ी थकान हो सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम करने या किसी भी कागज पर दस्तखत करने से पहले बारीकी से पढ़ लें।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 12उपाय: आज पीले वस्त्र पहनें या चने की दाल का दान करें।
मकर राशिफल : जीवनसाथी का मिलेगा भरपूर सपोर्ट, खानपान का रखें ख्याल
आज पति-पत्नी या बिजनेस पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। आपसी रिश्तों को मजबूत करने के लिए कुछ छोटे-छोटे कदम उठाने से राहत मिलेगी। सेहत, रोजमर्रा के काम और कर्ज को लेकर सतर्क रहना होगा। काम की अधिकता की वजह से थकान हो सकती है। ऑफिस के काम का बोझ बढ़ सकता है। भाई-बहन के साथ बातचीत में तल्खी आ सकती है। लिहाजा, अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें। किस्मत का पूरा साथ मिलगा। लंबी यात्रा के मौके बन सकते हैं। पैसे और घरेलू मामलों में सावधानी जरूरी है। दिल के रिश्तों को निभाने के लिए समझदारी दिखानी होगी। पेट या पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है, खानपान संभलकर करें। पैसों के लेन देन में आज पूरी सतर्कता बरतें।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10उपाय: आज निगेटिविटी से बचने के लिए काजल का टीका लगाएं।
कुंभ राशिफल : बच्चों से मिलेगी खुशखबरी, जेब ढीली होने से बचाएं
आज संतान, प्रेम प्रसंग या किसी क्रिएटिव काम की तरफ से खुशी मिल सकती है। मूड भी अच्छा बना रहेगा। पैसों के मामलों में और घर-परिवार के लोगों से बातचीत में जरा सावधानी बरतें। खर्चों पर लगाम कसनी होगी, इसे टालें नहीं। नौकरी, सेहत और रोजमर्रा के कामकाज में जो मेहनत की गई है, उसका नतीजा भी सामने आ सकता है। छवि और पर्सनैलिटी में निखार धीरे-धीरे आता जाएगा। गुप्त मामलों या कागजी कामों में कदम फूंक-फूंककर रखें, कोई जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ने के आसार भी बनते दिख रहे हैं। सेहत की बात करें तो आंख या गले से जुड़ी हल्की तकलीफ महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 15उपाय: आज काले तिल, काली उरद या लोहे का दान करें।
मीन राशिफल : आत्मविश्वास रहेगा चरम पर, बच्चों को धैर्य से संभालें
आज आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में गजब की चमक रहेगी, आपकी लगनेश गुरु की कृपा से सोच साफ और सकारात्मक बनी रहेगी। बच्चों, प्रेम या क्रिएटिव कामों में मेहनत जरूरी होगी, तुरंत नतीजे की उम्मीद छोड़ दें। घर, मां और गाड़ी से जुड़े मामलों में अच्छे संकेत हैं। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलें। सेहत, दिनचर्या और नौकरी के मामलों में सतर्कता जरूरी है। दोस्तों का साथ मिलेगा। अकेलापन या खर्च की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें, सोच-समझकर आगे बढ़ें।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 2उपाय: आज गुरु मंत्र ओम गुं गुरवे नमः का जाप करें।