मेष राशिफल, अपने गुस्से और लहजे को थोड़ा कंट्रोल में रखें

आज घर परिवार से जुड़े मामलों में गुरुदेव और बुधदेव की लगभग सटीक अंशों पर युति बन रही है। यह गहन ज्ञान और बेहतरीन मार्गदर्शन का दुर्लभ योग है। घर में ही आपको जीवन के दर्शन का गहन ज्ञान मिलेगा, जिससे भीतर ही भीतर आपकी समझ बढ़ेगी। सेहत और दिनचर्या के मामलों में आज चंद्रदेव और शुक्रदेव एक साथ आ गए हैं, व्यावहारिकता और विश्लेषणात्मक सोच बढ़ेगी। मगर, खुद की या दूसरों की ज्यादा आलोचना करने से बचिए और अपने व्यवहार में कोमलता बनाए रखिए। भाई-बहन के साथ संबंधों में आपकी वाणी की वजह से उतार-चढ़ाव आ सकता है। अपने गुस्से और लहजे को थोड़ा कंट्रोल में रखें। घर के बाहर आपका पराक्रम दिखेगा।

​वृषभ राशिफल, धन के मामलों में जल्दबाजी और उतावलापन रहेगा

धन के मामलों में मंगलदेव अकेले शत्रु राशि में हैं, जिससे धन कमाने के मामले में जल्दबाजी और उतावलापन रहेगा। सही-गलत देखे बिना आप पैसे कमाने के रास्ते तलाशेंगे। हालांकि, आपको इससे बचना चाहिए। खर्च के मामले में हाथ रोककर रखिए। भाई-बहन से बातचीत में गुरुदेव-बुधदेव की लगभग सटीक युति गहन ज्ञान और मार्गदर्शन लाएगी। घर से जुड़े विषयों में मन थोड़ा अकेला महसूस कर सकता है, यह अस्थायी है। दोस्तों का साथ मिलेगा, बातों में सुकून महसूस होगा। सेहत के लिए आराम जरूरी है, थकान महसूस हो तो आराम कीजिए। चंद्रदेव और शुक्रदेव एक साथ आने से आपकी सोच व्यावहारिक और विश्लेषणात्मक रहेगी। प्रेम के मामलों में खुद की आलोचना न करें और हीनभावना न लाएं।

​मिथुन राशिफल, घर में रहेगी व्यावहारिकता, व्यक्तित्व में तीव्रता जारी

आज घर परिवार से जुड़े मामलों में चंद्रदेव और शुक्रदेव एक साथ आ गए हैं, सोच व्यावहारिक रहेगी। घर के किसी सदस्य की आलोचना करने से बचिए, रिश्तों में कोमलता बनाए रखिए। किसी काम के न बनने पर खुद को कोसने से बचें। धन के मामलों में गुरुदेव-बुधदेव की लगभग सटीक युति इन्वेस्टमेंट में गहन ज्ञान को बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे आर्थिक फैसलों में समझ बढ़ेगी। व्यक्तित्व में मंगलदेव के प्रभाव से आपकी आक्रामता साफ झलकेगी। बहस या जल्दबाजी से बचना जरूरी है। भाई-बहन से खट-पट होने से मन अकेला महसूस कर सकता है, हालांकि यह अस्थायी है। प्रेम में संयम जरूरी है, वर्ना बात बिगड़ सकती है। सेहत के मामले में हल्की बेचैनी संभव है।

​कर्क राशिफल, आपके व्यक्तित्व से झलकेगा आपका ज्ञान

आज आपकी राशि में गुरुदेव और बुधदेव लगभग सटीक युति बना रहे हैं, यह गहन ज्ञान और गुरु-तुल्य मार्गदर्शन का दुर्लभ योग है। इसके चलते आपके व्यक्तित्व में आपके ज्ञान की झलक साफ दिखाई देगी। आपकी बातें न सिर्फ लोगों पर असर करेगी, बल्कि उन्हें किसी विषय पर सोचने को भी मजबूर करेगी। आज चंद्रदेव और शुक्रदेव साथ आने से भाई-बहन से बातचीत में व्यावहारिक सोच रहेगी। आप उनके साथ भावनात्मक रूप से ज्यादा जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। खर्च बढ़ सकते हैं और एकांत में रहने का मन करने की आशंका है। मंगलदेव की वजह से, दिनचर्या संतुलित रखिए। धन के मामले में हाथ टाइट होने की वजह से मन परेशान हो सकता है। यह अस्थायी स्थिति है, जो ज्यादा देर नहीं टिकेगी। भाग्य का साथ मिलेगा, धैर्य रखिए।

​सिंह राशिफल, धन के मामले में व्यावहारिक नजरिया रखें

आज आपकी राशि में केतुदेव अकेले सक्रिय हैं, चंद्रदेव के जाने के बाद मन अब आध्यात्मिक और आत्मनिरीक्षण की तरफ ज्यादा झुकेगा, यह गहराई से सोचने का समय है। धन और परिवार से जुड़े मामलों में चंद्रदेव और शुक्रदेव साथ आ गए हैं, सोच व्यावहारिक रहेगी। आर्थिक मामले में व्यवहारिक नजरिया रखते हुए उसे निवेशित करें और बढ़ाने के बारे में विचार करें। दोस्तों के साथ मन प्रसन्न रहेगा। सोशल सर्किल में आपकी उठक-बैठक होगी। एकांत में गुरुदेव-बुधदेव की युति गहन ज्ञान लाएगी, आत्मचिंतन फायदेमंद रहेगा, मन को स्पष्टता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा, असर धीरे धीरे दिखेगा। ध्यान या पूजा पाठ आज खासतौर पर फायदेमंद रहेगा, मन को सुकून मिलेगा।

​कन्या राशिफल, व्यक्तित्व में शाही अंदाज और भावुकता रहेगी

आज आपकी राशि में चंद्रदेव और शुक्रदेव दोनों साथ आ गए हैं, जिससे आपकी सोच व्यावहारिक और विश्लेषणात्मक रहेगी। आपके व्यक्तित्व में शाही अंदाज अलग से दिखेगा साथ ही आपके रिश्तों में भावुकता रहेगी। सेवा भाव भी बढ़ेगा। करियर के मोर्चे पर मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, काम को खत्म करने में तेजी रहेगी। नतीजे जल्दी देने मंशा के साथ आपकाम करेंगे। दोस्तों से गुरुदेव-बुधदेव की युति शुभ सहयोग लाएगी। मन थोड़ा अकेला महसूस कर सकता है, आत्मचिंतन फायदेमंद रहेगा, मन को दिशा मिलेगी। हो सके, तो दोस्तों के साथ समय बिताएं। जीवनसाथी की बात को धैर्य से सुनिए। आज खुद की तुलना दूसरों से करने से बचिए

​तुला राशिफल, करियर में आपके ज्ञान से लोग होंगे प्रभावित

आज करियर और सम्मान से जुड़े मामलों में गुरुदेव-बुधदेव की लगभग सटीक युति गहन ज्ञान और मार्गदर्शन लाएगी। कार्यस्थल में आपके काम और ज्ञान की तारीफ होगी। हालांकि, बुधदेव अस्त होने से असर तुरंत बाहर नहीं दिखेगा, धैर्य रखिए, समय के साथ फल मिलेगा, थोड़ा इंतजार कीजिए। मंगलदेव के सक्रिय होने से धार्मिक कामों बड़े उत्साह और ऊर्जा से काम करेंगे। जल्दबाजी में कोई कदम मत उठाइए, पहले जानकारी जुटा लीजिए। एकांत में आज चंद्रदेव और शुक्रदेव साथ आ गए हैं, मन व्यावहारिक पर थोड़ा अंतर्मुखी भी रहेगा। दोस्तों से नहीं मिल पाने की वजह से मन थोड़ा अकेला महसूस कर सकता है, लेकिन यह अस्थायी है। सेहत के मामले में सावधानी बरतिए और अपनी दिनचर्या बिगड़ने मत दीजिए।

 ​वृश्चिक राशिफल, दोस्तों से जुड़े मामलों में व्यावहारिकता रखें

आज भाग्य और धार्मिक कामों में गुरुदेव-बुधदेव की लगभग सटीक युति गहन ज्ञान और मार्गदर्शन लाएगी। किसी गुप्त या छिपे मामले में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, पहले पूरी बात समझ लीजिए फिर फैसले लीजिए। दोस्तों और इच्छाओं से जुड़े मामलों में चंद्रदेव और शुक्रदेव साथ आ गए हैं, सोच व्यावहारिक रहेगी। हमेशा सिर्फ लोगों के काम आते रहने से जिंदगी नहीं चलती है, कभी कभी दूसरों से अपेक्षाएं भी होती हैं। यही बात आपको आज समझ में आ सकती है। करियर के क्षेत्र में मन थोड़ा अकेला महसूस कर सकता है, यह अस्थायी है। जीवनसाथी से गंभीर विषयों पर बात हो सकती है, उनकी बात को धैर्य से सुनिए।

 ​धनु राशिफल, वर्क प्रेशर को घर पर न लाएं, जीवनसाथी से न लड़ें

करियर के मोर्चे पर आज चंद्रदेव और शुक्रदेव साथ आ गए हैं, सोच व्यावहारिक रहेगी, पर काम को लेकर खुद की आलोचना करने से बचिए। ऑफिस का प्रेशर घर में न लाएं और इसकी वजह से यदि कोई मुद्दा उठे, तो जीवनसाथी से बहस करने या लड़ने से बचें। बात बिगड़ सकती है। किसी गुप्त या छिपे विषय को लेकर गुरुदेव-बुधदेव की लगभग सटीक युति गहन ज्ञान लाएगी, जो आपको अंदर से परिवर्तित करेगा। भाग्य का पूरी तरह साथ नहीं मिलने से मन विचलित हो सकता है। घर परिवार का माहौल स्थिर रहेगा, कोई तनाव नहीं। पैसों के मामले में सावधानी बरतें, बड़े खर्च टाल दीजिए।

 ​मकर राशिफल, जीवनसाथी से मिल सकता है आगे बढ़ने का आइडिया

आज जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ गुरुदेव-बुधदेव की लगभग सटीक युति गहन ज्ञान और मार्गदर्शन लाएगी, रिश्ते में समझ बढ़ेगी। जीवन में आगे बढ़ने का या बिजनेस को नई ऊंचाई पर ले जाने का कोई बेहतरीन आइडिया आज मिल सकता है। हालांकि, बुधदेव अस्त होने से असर धीरे दिखेगा, धैर्य रखिए। जल्दबाजी से चोट लगने या गलती होने का खतरा है, संभलकर काम कीजिए, सतर्क रहिए। भाग्य के मामलों में आज चंद्रदेव और शुक्रदेव साथ आ गए हैं, जिससे आर्थिक लाभ मिलेगा और आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। सोच व्यावहारिक रहेगी। गुप्त मामलों में मन थोड़ा अकेला महसूस कर सकता है। पैसों के मामले में सावधानी बरतिए, हिसाब किताब पर नजर रखिए, बड़े खर्च टाल दीजिए।

 ​कुंभ राशिफल, पुरानी आदतों को बदलने का समय

आज सेहत और अपनी दिनचर्या को लेकर गुरुदेव-बुधदेव की लगभग सटीक युति गहन ज्ञान लाएगी। पुरानी आदतों को बदलने का समय है। हेल्दी लाइफ स्टाइल के बारे में सोचेंगे या ऐसी किसी आदत को रूटीन में शामिल करने की कोशिश करेंगे। संतान, प्रेम या किसी रचनात्मक काम में उत्साह रहेगा पर जल्दबाजी से बचिए। गुप्त मामलों में आज चंद्रदेव और शुक्रदेव के साथ आने से गूढ़ विषयों, ज्योतिष, टैरो आदि में रुझान बढ़ेगा। तंत्र-मंत्र में सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के साथ थोड़ी खटपट हो सकती है, जिससे मन अशांत महसूस कर सकता है। करियर सामान्य तरीके से चलता रहेगा, कोई बड़ा बदलाव नहीं।

 ​मीन राशिफल, व्यक्तित्व में गंभीरता रहेगी, पार्टनर आपकी मदद करेगा

आज के दिन चंद्रदेव और शुक्रदेव साथ आने से आपका मन विलासिता की चीजों की तरफ जाएगा। लाइफ पार्टनर की तरफ से पूरा सहयोग और मदद मिलने से आप उत्साहित और ऊर्जान्वित महसूस करेंगे। लग्न में शनिदेव की स्थिति आपको गंभीर बनाए रखेगी और जमीन से जोड़े रहेगी, जिससे आप सही तरीके से फैसले ले सकेंगे। छात्रों के लिए सीखने के नए मौके बनेंगे। नौकरी-पेशा लोगों को भी अपने करियर को अगले लेवल पर ले जाने के लिए इस समय का इस्तेमाल कोई नई स्किल सीखने या कुछ नया पढ़ने में लगाना चाहिए। घर में या मां के साथ विवाद न करें और छोटी-मोटी बातों को ज्यादा तूल न दें। सेहत के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि, मन थोड़ा बेचैन रह सकता है और अकेला महसूस हो सकता है।

 

Tags: