आज का राशिफल : 25 अक्टूबर 2020

आज का राशिफल : 25 अक्टूबर 2020

Update: 2020-10-25 00:46 GMT

आज का राशिफल : 25 अक्टूबर 2020

 मेष:

25 अक्‍टूबर, रविवार आज चंद्रमा का संचार दोपहर बाद मकर राशि से कुंभ में होने जा रहा है। ऐसे में दशहरे का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, जानिए क्‍या कहते हैं आज आपकी किस्‍मत के सितारे…

आपका स्‍वभाव ऐसा है कि आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी कुछ ऐसा होगा कि जो आपके हित में होगा। साथियों को इससे कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन आप फोकस होकर अपना काम करेंगे। रात्रि में पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। थोड़ी ही देर में सब कुछ सही हो जाएगा। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा

वृषभ:

आपकी राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। परिजनों के साथ समय बहुत अच्‍छा बीतेगा। दोपहर तक आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। रात के वक्‍त किसी मांगलिक कार्य में जाने से आपको लाभ मिल सकता है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज पर ईश्‍वर की विशेष कृपा रहेगी और पिता के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। आज कुछ काम की वजह से आपको व्यस्तता अधिक रहेगी। फालतू का खर्च करने से बचें और पैसों को बचाकर चलें। सांयकाल से लेकर रात्रि तक वाहन तेज चलाने से बचें। शाम के वक्‍त किसी महान व्‍यक्ति से आपकी मुलाकात होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि प्राप्‍त हो सकती है। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज आपका दिन बहुत शुभ है और आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी कोष की स्थिति में भी सुधार होगा और भाग्‍य साथ देगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सांयकाल से देर रात तक पूजापाठ में बन लगेगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज का दिन महत्‍वाकांक्षी लोगों के लिए खास है और आपकी कोई इच्‍छा आज पूरी होगी। राजनीति में लोगों को लाभ होगा। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति भी होगी। अगर आप किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की पूरी उम्‍मीद है। रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। पाचन क्रिया मंद पड़ सकती है और आंख में कुछ परेशानी हो सकती है। शाम को प्रियजनों के साथ हास्य परिहास में समय व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आज भाग्‍य 86 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज का दिन आपके लिए खास होने जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको तारीफों के साथ कुछ ईनाम भी मिल सकता है। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। घर में कोई विवाद हो जाए तो आप अपने क्रोध पर काबू रखें तो आपको राहत होगी। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जायेगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए विशेष उपलब्धियों वाला साबित हो सकता है। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलने के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे, वाक्‍ पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ अधिक होने की वजह से आपको थकान हो सकती है और आपको मौसम की बीमारियां भी अधिक परेशान कर सकती हैं। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज के दिन आपको अपनी मर्जी से अच्‍छे कार्य करने को मिलेंगे और भाग्‍य आपका पूरा साथ देगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से आपको ही नुकसान उठाना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि क्रोध पर काबू रखें। शाम के वक्‍त प्रियजनों से भेंट होगी तो आपका मन बदलेगा। आज सैर सपाटे मौजमस्ती का अवसर प्राप्त होगा। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज का दिन आपके लिए खास है और गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन खर्च होगा। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आय में इजाफा होगा और नौकरी में धन की प्राप्ति होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें विजय होगी। शत्रुओं का नाश होगा। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज के दिन आपको व्‍यापार में अच्‍छा लाभ होने मन प्रसन्‍न रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय में कोई फैसला लेना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सांयकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला बीतेगा। कहीं से लाभ तो कहीं से हानि हो सकती है। पत्नी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय के समय सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सांयकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। शाम तक आपकी काफी समस्‍याओं का समाधान हो जाने से मन प्रसन्‍न हो जाएगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज के दिन आपको दांपत्‍य जीवन में मधुरता की प्राप्ति होने से मन में प्रसन्‍नता छाई रहेगी। आज पास व दूर की यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को बोझ आज के दिन कुछ कम होगा और राहत मिलेगी। शाम के वक्‍त घूमने-फिरने क

Tags:    

Similar News

-->