आज का राशिफल, 12 जुलाई 2023

Update: 2023-07-12 00:38 GMT

 गुरु, चंद्रमा और राहु मेष राशि में स्थित है, वहीं सुर्य मिथुन राशि में, बुध कर्क राशि, शुक्र और मंगल सिंह राशि, केतु तुला राशि, वक्री शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहे हैं। चलिए राशिफल देखते हैं।

मेष राशि: नकारात्मक चीजें मन अप्रसन्न करेंगी। स्वास्थ्य साथ नहीं देगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से सनय-सनय जीवन आगे बढ़ेगा। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। डरावना माहौल बना रहेगा। अज्ञात भय से आप ग्रसित रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि: मन अप्रसन्न रहेगा। आय जहां से चाहेंगे वहां से नहीं आएगी। लेकिन नए मार्ग बन सकते हैं। प्रेम और संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि: सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि:यात्रा में कष्ट संभव है। मान-सम्मान में अंगुली उठ सकती है। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार भी मध्यम। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वाहन धीरे चलाएं दुर्घटना के योग हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि:जीवनसाथी से कोई बड़ा मतभेद न हो सके और उनके स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। परेशानियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि:शत्रु घनघोर उपद्रव करने के मूड में हैं लेकिन हार उनकी होगी आपकी जीत होगी। लेकिन परेशानी बढ़ी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि:मानसिक दवाब बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक लेकिन मध्यम क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। प्रेम संतान ठीक है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि:गृहकलह के संकेत हैं। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, रक्तचाप ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। मां काली को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि: नाक, कान और गले की समस्या हो सकती है। व्यवसाय में किसी तरह की खराब स्थिति या कोई परेशानी या उपद्रव हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार भी मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि: गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। कुटुंबों से अनबन दिख रही है। धन हानि के संकेत हैं बिल्कुल निवेश मत करिएगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

 

Tags:    

Similar News

Lord Shaligram कौन
-->