आज का आर्थिक राशिफल 29 अगस्त

शुक्र का संचार 31 अगस्‍त को सिंह राशि में होगा। इस बदलाव का असर कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति पर विशेष रूप से पड़ सकता है। इसके प्रभाव की वजह से कुछ राशियों के धन में वृद्धि होगी तो कुछ को नौकरी और व्‍यापार से संबंधित शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकते हैं। देखें धन के मामले में आपके लिए कैसा बीतेगा यह सप्‍ताह।

Update: 2022-08-29 00:44 GMT

शुक्र का संचार 31 अगस्‍त को सिंह राशि में होगा। इस बदलाव का असर कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति पर विशेष रूप से पड़ सकता है। इसके प्रभाव की वजह से कुछ राशियों के धन में वृद्धि होगी तो कुछ को नौकरी और व्‍यापार से संबंधित शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकते हैं। देखें धन के मामले में आपके लिए कैसा बीतेगा यह सप्‍ताह।

ऐमजॉन पर बजट स्टोर, कम दाम, 6,999 में टीवी, ऑफर्स की भरमार|

मेष राशि : बजट का खास ध्‍यान रखें

इस सप्ताह आपको संयम के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है तभी सुख समृद्धि प्राप्त होगी। आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन इस यात्रा में अपने बजट का भी जरूर ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह तकलीफ़ उठानी पड़ सकती हैं एवं बातचीत द्वारा मसलों का हल निकालेंगे तो बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में भी व्यर्थ के वाद विवाद से बचें अन्यथा व्यय अधिक रहेंगे। इस सप्ताह आपको अपनी फिटनेस पर कुछ खर्च करने की जरूरत पड़ सकती है। यात्राओं के दौरान किसी पितृतुल्य व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सप्ताह के अंत में शुभ संदेश प्राप्त होंगे एवं जीवन में सुकून आएगा।

शुभ दिन : 29, 2

वृषभ राशि : जोखिम के कार्य में लाभ होगा

कार्यक्षेत्र में नया प्रॉजेक्ट आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। यह समय एक नए प्रयोग का समय है एवं करियर में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होने का समय है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। यात्राओं को इस सप्ताह टाल देना बेहतर होगा अन्यथा बहुत बिजी हो जाएंगे। सप्ताह के अंत में थोड़ा सा रिस्क लेकर जीवन में आगे बढ़ेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

शुभ दिन : 28,30,31

मिथुन राशि : उन्नति होगी और मान सम्‍मान बढ़ेगा

कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं मान सम्मान बढ़ेगा। आप जितना कूटनीति द्वारा अपने प्रॉजेक्ट को संभालेंगे उतना अधिक सफल रहेंगे। लव लाइफ में किसी महिला की वजह से कष्ट उत्पन्न हो सकते हैं एवं बातचीत द्वारा मसलों का हल निकालेंगे तो बेहतर होगा। आर्थिक व्यय भी इस सप्ताह अधिक हो सकते हैं। परिवार में खुशियां दस्तक दे रही हैं एवं आपके द्वारा किए गए प्रयास भविष्य में आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएंगे। यात्राओं को इस सप्ताह टाल देना बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में स्थितियां सुधरने लगेंगी।

शुभ दिन : 29

कर्क राशि : कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी

यह सप्ताह मन को प्रफुल्लित करने वाला सप्ताह है, कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं किसी ऐसी महिला की मदद प्राप्त होगी जिन्होंने मेहनत कर जीवन में एक मुक़ाम हासिल किया है। यह सप्ताह आर्थिक मामलों के लिए भी शुभ है एवं कोई दो निवेश आपके लिए धन लाभ के विशेष संयोग बना रहे हैं। यात्राओं के संबंध में इस सप्ताह कोई भी इम्पॉर्टेंट निर्णय टाल दें अन्यथा हानि हो सकती है। कहीं बाहर घूमने फिरने का मन भी बना सकते हैं। सप्ताह के अंत में जीवन में सुख समृद्धि के संयोग बनेंगे एवं पुरानी यादें ताजा होंगी।

शुभ दिन : 29,30,1,2

सिंह राशि : प्रॉजेक्ट से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्‍त होगा

कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह काफ़ी सुधार आएंगे एवं आप जितना तुरंत निर्णय लेकर अपने प्रॉजेक्ट को संभालेंगे उतना अधिक सफल भी रहेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने प्रॉजेक्ट से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे उन्नति के संयोग बनेंगे एवं जो भी मेहनत इस सप्ताह रहेंगी वह भविष्य में शुभ फल लेकर आएगी। यह सप्ताह यात्राओं के लिए भी शुभ सप्ताह है एवं हो सकता है की किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आप यात्रा करें। किसी बेहतर स्थान पर शिफ्ट होने का मन भी बना सकते हैं।

शुभ दिन : 29,1

कन्या राशि : कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है

इस सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने प्रॉजेक्ट से संबंधित कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके प्रॉजेक्ट को समय पर पूरा करने में कोई आपको पूरा सहयोग देगा। कोई नया निवेश आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है एवं धन लाभ की प्रबल स्थितियां भी इस सप्ताह बन रही हैं। यह सप्ताह यात्राओं द्वारा भी सफलता प्राप्त करने का सप्ताह है एवं यात्राओं के दौरान आप पूरे कंट्रोल में रहेंगे एवं यात्राएं मधुर स्मृतियां भी लेकर आएंगी। सप्ताह के अंत में जीवन में थोड़ा सा मायूसी महसूस कर सकते हैं।

शुभ दिन : 30, 3

तुला राशि : टीम एफर्ट के साथ कार्य पूर्ण करें

कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक पजेसिव होना आपके हित में नहीं है, इसके विरुद्ध अपने कार्यों को टीम एफर्ट के साथ करें एवं कुछ जिम्‍मेदारी दूसरों को भी दें। ऐसा करने से प्रॉजेक्ट में सुधार आएंगे एवं सुख समृद्धि प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल है एवं धन लाभ की प्रबल स्थितियां बन रही हैं एवं इस संबंध में आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद प्राप्त होगी जिनकी रौबीली पर्सनैलिटी है। यह सप्ताह यात्राओं द्वारा भी सफलता प्राप्त करने का सप्ताह है। इस सप्ताह आपको अपनी यात्राओं द्वारा सुख समृद्धि प्राप्त करने के कई अवसर मिलेंगे। सप्ताह के अंत में मन थोड़ा सा मायूस रहेगा।

शुभ दिन : 2, 4

वृश्चिक राशि : यात्राओं से खुश रहेंगे

इस सप्ताह आप अपनी यात्राओं से खुश रहेंगे एवं उनके द्वारा अच्छी सफलता भी प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त होंगे एवं आप जितना अधिक जोश के साथ जीवन के निर्णय लेंगे उतना अधिक सुकून भी प्राप्त होगा। आर्थिक व्यय इस सप्ताह थोड़ा सा अधिक हो सकते हैं एवं किसी से मिलने अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में अकेलापन महसूस हो सकता है एवं कोर्ट कचहरी के मामले आपके विरुद्ध निर्णय दे सकते हैं।

शुभ दिन : 29, 1

धनु राशि : यात्राएं सफल रहेंगी

इस सप्ताह आपके द्वारा की गई यात्राओं से शुभ संकेत प्राप्त हो रहे हैं एवं यात्राएं सफल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में अपने पर भरोसा कर निर्णय लें तो बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक रहेंगे एवं किसी अफवाह की वजह से भी अधिक व्यय हो सकते हैं। परिवार के मामलों को लेकर चिंता कर सकते हैं एवं रात्रि की नींद में भी खलल पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में लापरवाही नहीं बरतेंगे तो उत्तम स्तिथियां रहेंगी।

शुभ दिन : 30, 3, 4

मकर राशि : इस सप्ताह बेचैनी भी अधिक रहेगी

आर्थिक मामलों में समय सुखद रहेगा एवं धन लाभ की स्थितियां बन रही हैं। इस संबंध में आपको किसी ऐसी महिला की राय या मदद प्राप्त होगी जिन्होंने मेहनत कर एक मुक़ाम हासिल किया है। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रॉजेक्ट इस सप्ताह कठिन स्थितियों लेकर आ सकता है। इस सप्ताह बेचैनी भी अधिक रहेगी जिस वजह से सेहत में प्रतिकूल प्रभाव रहेगा। यात्राओं को भी इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के आखिर में शुभ समय प्राप्त होगा एवं आप अपने प्रियजनों के सुंदर भविष्य के लिए कुछ ठोस निर्णय भी ले सकते हैं।

शुभ दिन : 31, 1

कुंभ राशि : एक्सपर्ट की सहायता भी प्राप्त होगी1

-1

कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं आपको इस संबंध में किसी एक्सपर्ट की सहायता भी प्राप्त होगी। साझेदारी में किए गए प्रॉजेक्ट सफलता लेकर आ सकते हैं। आर्थिक धन लाभ की भी प्रबल स्थितियां बन रही हैं एवं उन्नति होगी। लाइफ में एक बैलेंस बनाकर आगे बढ़ेंगे तो काफी सुधार नज़र आएंगे। परिवार में भी ख़ुशियां दस्तक दे रही हैं एवं काल चक्र अब आपके फेवर में आगे बढ़ने वाला है। यात्राओं को हालांकि इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में किसी की मदद से जीवन में सुकून महसूस करेंगे।

शुभ दिन : 29, 1, 3, 4

मीन राशि : प्रॉजेक्ट में सफलता के संयोग

कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं मान साम्मन बढ़ेगा। आप जितना अधिक सोच समझ कर निर्णय लेंगे उतना अधिक आपके प्रॉजेक्ट में सफलता के संयोग बनते जाएंगे। रिसर्च आदि से अगर जुड़े हुए हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अत्यधिक सुखद अनुभव लेकर आएगा। आर्थिक मामलों में व्यय की स्थितियां बन रही हैं एवं अपने निवेशों की तरफ़ ध्यान दें तो बेहतर होगा। इस सप्ताह थोड़ा सा रिलैक्स होना भी सीखें। परिवार में सुख सुकून महसूस होगा एवं कोई पितृतुल्य व्यक्ति आगे बढ़कर आपकी मदद भी करेंगे। यात्राओं को इस सप्ताह टाल देना बेहतर होगा। प्ताह के अंत में बहुआयामी दृष्टिकोण जीवन में सुख समृद्धि लेकर आ सकता है।


Tags:    

Similar News