आज का पंचांग: 20 अप्रैल 2021

आज का पंचांग

Update: 2021-04-20 00:41 GMT

आज का पंचांग

राष्ट्रीय मिति चैत्र 30, शक संवत् 1943 चैत्र शुक्ल, अष्टमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2078। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 08, रमजान 07, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 अप्रैल 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 44 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। पुर्नवसु नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 53 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ।
धृतिमान योग सायं 07 बजकर 43 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ, विष्टि करण मध्याह्न 12 बजकर 23 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत व त्योहार – श्री दुर्गाष्टमी, महागौरी व्रत, अशोकाष्टमी, भवान्युत्पत्ति।
सूर्योदय का समय 20 अप्रैल : सुबह 05 बजकर 50 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 20 अप्रैल : शाम 06 बजकर 49 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 37 मिनट से 07 बजकर 01 मिनट तक। अमृत काल मध्‍यरात्रि 01 बजकर 17 मिनट से 02 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 26 मिनट से 09 बजकर 18 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्‍यरात्रि 11 बजकर 14 मिनट से 11 बजकर 58 मिनट तक। वर्ज्य काल दोपहर 03 बजकर 15 मिनट से 04 बजकर 55 मिनट तक। भद्राकाल सुबह 05 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक।
आज के उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं। 

Similar News