आज का पंचांग: 02 दिसंबर 2020

आज का पंचांग: 02 दिसंबर 2020

Update: 2020-12-02 00:53 GMT

आज का पंचांग 

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 11 शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष कृष्ण द्वितीया बुधवार विक्रम संवत् 2077। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 18, रबि उल्सानी 16, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 दिसंबर सन् 2020 ई॰।

सूर्यदक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त् ऋतु:। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक द्वितीया तिथि सायं 06 बजकर 23 मिनट तक उपरान्त तृतीया तिथि का आरंभ।
मृगशिरा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 38 मिनट तक उपरान्त आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ, साध्य योग पूर्वाह्न 11 बजकर 14 मिनट तक उपरान्त शुभ योग का आरंभ।
गर करण सायं 06 बजकर 23 मिनट तक उपरान्त विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय दिल्‍ली 2 दिसंबर: सुबह 06 बजकर 57 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय दिल्ली 2 दिसंबर: शाम 05 बजकर 24 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्तः
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 13 मिनट से 05 बजकर 37 मिनट तक। अमृतकाल मध्‍यरात्रि 01 बजकर 39 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग 6 बजकर 57 मिनट से 10 बजकर 38 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 5 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।
आज के उपाय : आज गणेशजी को प्रसाद चढ़ाकर सपरिवार प्रार्थना करें।
Tags:    

Similar News