आज बुध का मकर राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर असर

ग्रहों के राजकुमार बुध धनु राशि से निकलकर आज, 29 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 6 मार्च 2022 की दोपहर 11 बजकर 20 मिनट तक मकर राशि में रहेंगे और इसके बाद कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। जानिए बुध राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर असर-

Update: 2021-12-29 03:17 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ग्रहों के राजकुमार बुध धनु राशि से निकलकर आज, 29 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 6 मार्च 2022 की दोपहर 11 बजकर 20 मिनट तक मकर राशि में रहेंगे और इसके बाद कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। जानिए बुध राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर असर-

मेष- मेष राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगा। नई चीजों को सीखने का मौका मिल सकता है। किसी की मदद का गलत फायदा उठाने की कोशिश न करें।
वृषभ- बुध गोचर से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
मिथुन- बुध गोचर से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। धन संचय कर पाएंगे। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
कर्क- कर्क राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
सिंह- सिंह राशि वाले बुध गोचर काल में दूसरों की मदद करेंगे। धैर्य से काम लें। बुध गोचर आपकी वाणी को प्रभावित करेगा। इस दौरान शुभ कार्यों में सफलता मेहनत से मिलेगी।
कन्या- कन्या राषि वालों की बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। बच्चे तरक्की करेंगे। जीवन सुख-शांति के साथ बीतेगा।
तुला- तुला राशि वालों के लिए बुध गोचर शुभ साबित होगा। इस दौरान भूमि व वाहन सुख मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक- बुध गोचर से आपकी आयु में वृद्धि होगी। दूसरों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप अपने मन की बात दूसरों से कहने में सफल होंगे। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता आएगी।
धनु- धनु राशि वालों की बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी। इस दौरान आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। धन लाभ की संभावना है।
मकर- मकर राशि वालों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। लग्न भाव में बुध गोचर होने से धन लाभ के योग बनेंगे। मार्च 2022 तक शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
कुंभ- कुंभ राशि वालों को बुध गोचर काल में सुखद अनुभव होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।
मीन- मीन राशि वालों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। संतान को तरक्की मिल सकती है। कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है।


Tags:    

Similar News

-->