आज रामनवमी पर कर्नाटक में लोगों को मास्क बांटते दिखे 'भगवान राम'

कोरोना संक्रमण के बीच आज देश रामनवमी का पावन पर्व मना रहा है।

Update: 2021-04-21 13:45 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्ककोरोना संक्रमण के बीच आज देश रामनवमी का पावन पर्व मना रहा है। हालांकि देश के अधिकांश हिस्सों में संक्रमण को देखते हुए पाबंदियां लगी हैं। कुछ शहरों में लॉकडाउन तो कुछ में नाइट कर्फ्यू। इतना ही नहीं लोगों से कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करने के लिए अपील भी की जा रही है। 

दुनिया को मर्यादा का संदेश देने वाले 'भगवान राम' को आज कर्नाटक की सड़कों पर लोगों को मास्क पहनने के लिए अपील करते हुए देखा गया। 


जी हां, हम बात कर रहे हैं कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की। यहां के एक होटल के तीन कर्मचारियों ने जो किया वह वाकई सराहनीय पहल है। 
अभिषेक, नवीन और बाशा ने भगवान राम, कृष्ण और हनुमान के स्वरूप में सड़कों पर लोगों से मास्क पहनने की अपील की। इन्होंने लोगों के बीच मास्क भी बांटे। सोशल मीडिया में इनके इस पहले की लोग सराहना कर रहे हैं। 


दुनिया को मर्यादा का संदेश देने वाले 'भगवान राम' को आज कर्नाटक की सड़कों पर लोगों को मास्क पहनने के लिए अपील करते हुए देखा गया।


Tags:    

Similar News