आज साल की आखिरी संकष्टी चतुर्थी.....जानिए शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री लिस्ट व पूजन विधि

साल की आखिरी संकष्टी चतुर्थी आज 22 दिसंबर, बुधवार को है। इस दिन भगवान श्रीगणेश की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। साल की अंतिम चतुर्थी बुधवार के दिन पड़ने से इसका महत्व और बढ़ रहा है।

Update: 2021-12-22 02:25 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। साल की आखिरी संकष्टी चतुर्थी आज 22 दिसंबर, बुधवार को है। इस दिन भगवान श्रीगणेश की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। साल की अंतिम चतुर्थी बुधवार के दिन पड़ने से इसका महत्व और बढ़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इसलिए इसदिन सच्चे मन से पूजन करने वाले भक्तों के विघ्नहर्ता कष्ट दूर करते हैं और मनोकामना पूरी होती है।

संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त-
22 दिसंबर की रात 08 बजकर 15 मिनट से रात 09 बजकर 15 मिनट तक पूजन का शुभ मुहूर्त है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दौरान अमृत काल रहेगा। रात 08 बजकर 30 मिनट से रात 09 बजकर 30 मिनट तक चंद्र दर्शन का शुभ मुहूर्त है।
संकष्टी चतुर्थी पूजा- विधि
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
गणपित भगवान का गंगा जल से अभिषेक करें।
भगवान गणेश को पुष्प अर्पित करें।
भगवान गणेश को दूर्वा घास भी अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दूर्वा घास चढ़ाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।
भगवान गणेश को सिंदूर लगाएं।
भगवान गणेश का ध्यान करें।
गणेश जी को भोग भी लगाएं। आप गणेश जी को मोदक या लड्डूओं का भोग भी लगा सकते हैं।
इस व्रत में चांद की पूजा का भी महत्व होता है।
शाम को चांद के दर्शन करने के बाद ही व्रत खोलें।
भगवान गणेश की आरती जरूर करें।
संकष्टी चतुर्थी पूजन सामग्री लिस्ट-
भगवान गणेश की प्रतिमा
लाल कपड़ा
दूर्वा
जनेऊ
कलश
नारियल
पंचामृत
पंचमेवा
गंगाजल
रोली
मौली लाल


Tags:    

Similar News