आज है संकष्टी चतुर्थी, गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये काम

भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है।

Update: 2021-04-30 03:42 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर माह की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। वैशाख माह में कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को विकट संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए।

भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित करें
इस दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए गणेश जी को दूर्वा घास जरूर अर्पित करें। दूर्वा घास अर्पित करने से भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आप रोजाना भी भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित कर सकते हैं।
भगवान गणेश को भोग लगाएं
भगवान गणेश को प्रसन्न करने के मोदक या लड्डुओं का भोग लगाएं। भगवान गणेश को मोदक और लड्डू काफी पसंद होते हैं। आप अपनी इच्छानुसार भी भगवान गणेश को भोग लगा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
भगवान गणेश को सिंदूर लगाएं
गणपति महाराज को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सिंदूर भी लगाएं। गणपित को सिंदूर लगाने के बाद अपने माथे पर भी सिंदूर लगा लें। गणपति को सिंदूर लगाने से सभी तरह के दुख- दर्द दूर हो जाते हैं।
भगवान गणेश की आरती करें
इस पावन दिन भगवान गणेश का अधिक से अधिक ध्यान करें और उनकी आरती करना न भूलें।
इस मंत्र का जप करें
भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का जप करें।
ऊॅं श्री सिद्धिविनायकाय नम:


Tags:    

Similar News

-->