आज हैं बुध प्रदोष व्रत, जानिए शुभ एवं अशुभ समय

आज 21 जुलाई है. आज बुध प्रदोष व्रत (Budh Pradosh Vrat) है. बुध प्रदोष व्रत में भोलेशंकर भगवान शिव (Lord Shiv) की पूजा अर्चना की जाती है

Update: 2021-07-21 03:42 GMT

आज 21 जुलाई है. आज बुध प्रदोष व्रत (Budh Pradosh Vrat) है. बुध प्रदोष व्रत में भोलेशंकर भगवान शिव (Lord Shiv) की पूजा अर्चना की जाती है. पौराणिक मान्यता है कि जो जातक सच्चे मन से प्रदोष व्रत को करता है उसपर भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहता है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस व्रत को करने से दो गाय दान करने के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल...

आज का पंचांग
आज की तिथि- द्वादशी - 16:28:24 तक
आज का नक्षत्र- ज्येष्ठा - 18:30:23 तक
आज का करण- बव - 05:54:37 तक, बालव - 16:28:24 तक
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का योग- ब्रह्म - 16:10:30 तक
आज का वार- बुधवार
आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:35:57
सूर्यास्त- 19:18:39
चन्द्रोदय- 16:51:00
चन्द्रास्त- 27:18:59
चन्द्र राशि- वृश्चिक - 18:30:23 तक
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत- 1943 प्लव
विक्रम सम्वत- 2078
काली सम्वत- 5123
दिन काल- 13:42:42
मास अमांत- आषाढ
मास पूर्णिमांत- आषाढ
शुभ समय - कोई नहीं
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त- 11:59:52 से 12:54:43 तक
कुलिक- 11:59:52 से 12:54:43 तक
कंटक- 17:28:57 से 18:23:48 तक
राहु काल- 12:27:18 से 14:10:08 तक
कालवेला / अर्द्धयाम- 06:30:47 से 07:25:38 तक
यमघण्ट- 08:20:29 से 09:15:20 तक
यमगण्ड- 07:18:47 से 09:01:37 तक
गुलिक काल- 10:44:27 से 12:27:18 तक


Tags:    

Similar News