आज मकर संक्रांति के दिन राशि के अनुसार करें ये उपाय और दान...होगा धन लाभ

आज 14 जनवरी 2021 को देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। संक्रांति के दिन करीब सुबह 8 बजे सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

Update: 2021-01-14 03:11 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्कआज 14 जनवरी 2021 को देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। संक्रांति के दिन करीब सुबह 8 बजे सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में गोचर करने को मकर संक्रांति कहा जाता है। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, संक्रांति के दिन अपनी राशि के हिसाब से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है और सेहत भी अच्छी रहती है।

1. मेष- संक्रांति पर आपको धन लाभ का योग बन सकता है। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। गुड़ का दान करना उत्तम होगा।

2. वृष- स्वास्थ्य संबंधी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। आज आपको मिश्री या शक्कर का दान करने से लाभ प्राप्त हो सकता है।

3. मिथुन- आपका उत्साह बना रहेगा। आज आप हरी मूंग दाल का दान करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन खुशियों से भर जाएगा।

4. कर्क- बिजनेस में आपको धन लाभ हो सकता है। दूध और चावल का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
5. सिंह- इस गोचर के दौरान आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रमोशन का योग बन सकता है। अनार का दान करना उत्तम रहेगा।
6. कन्या- गोचर के दौरान यात्रा करने से बचें। आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। हरे फल और हरे रंग की चीजों का दान करने से लाभ मिल सकता है।
7. तुला- आर्थिक रूप से यह समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं। चावल और खट्टे फलों का दान करना शुभ रहेगा।
8. वृश्चिक- आपको भाग्य का साथ मिलेगा। परिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। गुड़ और दूध का दान करना उत्तम साबित होगा।
9. धनु- पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। चना दाल और गुड़ का दान करने से घर में सुख-शांति आएगी।
10. मकर- परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकता है। बिजनेस में लाभ हो सकता है। कंबल का दान शुभ रहेगा।
11. कुंभ- परिवार में सुख-शांति बनाकर रखें। इस दिन काली उड़द का दान करने से जीवन की मुश्किलें हल हो सकती हैं।
12. मीन- मकर संक्रांति का समय आपके लिए शुभ फल लेकर आ सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। बेसन की मिठाई का दान करना शुभ होगा।


Tags:    

Similar News