बुध दोष को दूर करने के लिए बुधवार के दिन जरूर करें ये उपाय

बुधवार का दिन भगवान श्रीगणेश, और कृष्ण जी के साथ-साथ बुध ग्रह को समर्पित होता है। बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना जाता है। बुध के मजबूत रहने से व्यक्ति अपने जीवन में यश, कीर्ति और प्रसद्धि पाता है।

Update: 2021-11-24 02:14 GMT

बुधवार का दिन भगवान श्रीगणेश, और कृष्ण जी के साथ-साथ बुध ग्रह को समर्पित होता है। बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना जाता है। बुध के मजबूत रहने से व्यक्ति अपने जीवन में यश, कीर्ति और प्रसद्धि पाता है। वहीं, बुध के कमजोर होने पर व्यक्ति को सिर दर्द, त्वचा और गर्दन की समस्या होती है। बुध देव को प्रसन्न करने के लिए हर बुधवार को बुध ग्रह शांति मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन से बुध संबधी बाधाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही बुध दोष को दूर करने के लिए बुधवार के दिन ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-

बुद्धि और विवेक के देवता बुध की भक्ति करने से व्यक्ति के जीवन में बुद्धि और विवेक का आगमन होता है। साथ ही अध्यात्म चेतना भी जागृत होती है।
ज्योतिषों की मानें तो बुध दोष को दूर करने के लिए अपने रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रखना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले अपने व्यवहार में सुधार करें।
अगर बुध दोष प्रबल है तो नाक छिदवाना शुभ माना जाता है। इसके लिए एक बार अपने नजदीक के प्रकांड पंडित अथवा ज्योतिष से अवश्य संपर्क करें।
सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। गौ माता की सेवा करने और हरी घास खिलाने से बुध दोष दूर होता है। इसके लिए बुधवार के दिन गाय को हरी घास जरूर खिलाएं।
मान्यता है कि घर के पूर्व दिशा में लाल झंडा लगाने से बुध दोष दूर होता है। इसके लिए घर के पूर्व दिशा में लाल झंडा जरूर लगाएं।
 बुध दोष को दूर करने के लिए रोजाना "ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे" मंत्र का जाप करें।
बुध शांति ग्रह मंत्र
प्रियंगुकलिकाश्यामं रूपेणांप्रतिमं बुधम्।
सौम्यं सौम्यगुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम्॥
इस मंत्र का अर्थ है-आपकी काया निशा जैसी है, आप वर्ण में श्याम है। आपके मुखमंडल से तेज चमकता है। आप सभी गुणों में निपुण हैं। हे बुध देव आपको दंडवत प्रणाम-मेरा भी उद्धार करो।

Tags:    

Similar News

-->