नए साल की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि आने वाला साल उसके जीवन और घर- परिवार में तरक्की और खुशहाली लेकर आएं। सभी परेशानियों का अंत हो। जिसके लिए वास्तु शस में कुछ उपाय बताएं गए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने घर में सुख-समृद्धि ल सकते हैं।आइए जानते हैं कौन से है वो वास्तु उपाय जिसे अपनाकर मां लक्ष्मी का अपने घर में आवाह्न किया जा सकें।

घड़ा- पहले के समय में घर में पानी रखने के लिए घड़े का प्रयोग किया जाता था। जैसे जैसे समय ने प्रगति की हम पुरानी चीजें पीछे छोड़ नई चीजें अपनाने लगे। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में पानी से भरा हुआ घड़ा धन को आकर्षित करने में मदद करता है और आर्थिक तंगी से छुटकारा भी मिल जाता है।

मोरपंख- भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय मोरपंख को घर में रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार बेहद शुभ माना जाता है। मोरपंख को घर में रखने से मां लक्ष्मी का वास होता है।


Tags: