ये है श्रीदुर्गासप्तशती के प्रभावशाली मंत्र

चैत्र नवरात्रि में श्रीदुर्गासप्तशती (Shri Durga Saptashati) का पाठ करना बहुत ही लाभदायक एवं कल्याणकारी माना जाता है.

Update: 2022-04-01 11:42 GMT

चैत्र नवरात्रि में श्रीदुर्गासप्तशती (Shri Durga Saptashati) का पाठ करना बहुत ही लाभदायक एवं कल्याणकारी माना जाता है. इसमें मां दुर्गा को प्रसन्न करने और अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सिद्ध मंत्र दिए गए हैं. आप सच्चे मन से मां दुर्गा का स्मरण करके जिस भी मनोकामना की पूर्ति करना चाहते हैं, उसके लिए उस मंत्र विशेष का जाप करें. मंत्र जाप के माध्यम से आप अपने कार्य की सिद्धि कर सकते हैं. मंत्र जाप के समय में शब्दों का उच्चारण शुद्ध होना चाहिए. यदि आप स्वयं मंत्र जाप करने में सक्षम नहीं हैं, तो किसी योग्य पंडित या ज्योतिषाचार्य की मदद ले सकते हैं. इन मंत्रों के जाप से धन, आरोग्य, सुरक्षा, सुख, सौभाग्य आदि की प्राप्ति कर सकते हैं. आइए जानते हैं श्रीदुर्गासप्तशती के प्रभावशाली मंत्रों (Powerful Mantra Of Durga Saptashati) के बारे में.

श्रीदुर्गासप्तशती के प्रभावशाली मंत्र
1. स्वर्ग और मोक्ष का मंत्र
सर्वभूता यदा देवी स्वर्गमुक्तिप्रदायिनी।
त्वं स्तुता स्तुतये का वा भवन्तु परमोक्तय:।।
2. संकट मुक्ति एवं शुभता का मंत्र
करोतु सा न: शुभहेतुरीश्वरी
शुभानि भद्राण्यभिहन्तु चापद:।
3. आरोग्य एवं सौभाग्य का मंत्र
देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।
4. शक्ति का मंत्र
सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्तिभूते सनातनि।
गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोस्तु ते।।
5. हर तरह के कल्याण का मंत्र
सर्वमंगलमांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोस्तु ते।।
6. प्रसन्नता का मंत्र
प्रणतानां प्रसीद त्वं देवि विश्वार्तिहारिणि।
त्रैलोक्यवासिनामीड्ये लोकानां वरदा भव।।
7. सुरक्षा का मंत्र
शूलेन पाहि नो देवि पाहि खड्गेन चाम्बिके।
घण्टास्वनेन न: पाहि चापज्यानि:स्वनेन च।।
8. रोग मुक्ति का मंत्र
रोगानशेषानपहंसि तुष्टा रुष्टा तु कामान् सकलानभीष्टान्।
त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां त्वामाश्रिता ह्याश्रयतां प्रयान्ति।।
9. दरिद्रता से मुक्ति का मंत्र
दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो: स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।
दारिद्रयदु:खभयहारिणि का त्वदन्या सर्वोपकारकरणाय सदाद्र्रचिता।।


Tags:    

Similar News

-->