इस दिन है सावन का पहला और आखिरी सोमवार, जाने शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व है। यह पावन महीना भगवान शंकर को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि इस महीने में भगवान शंकर की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Update: 2022-06-16 03:57 GMT

हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व है। यह पावन महीना भगवान शंकर को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि इस महीने में भगवान शंकर की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस साल सावन (Sawan 2022) या श्रावण मास 14 जुलाई से आरंभ हो रहा है और 12 अगस्त को सावन का आखिरी दिन पड़ेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन 5वां महीना माना जाता है। इस साल सावन मास श्रावण, विष्कुंभ और प्रीति योग में शुरू हो रहा है।

कब है रक्षाबंधन? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

सावन 2022 में पड़ने वाली सोमवार की तिथियां-

सावन का पहला दिन- 14 जुलाई 2022, गुरुवार

सावन का पहला सोमवार- 18 जुलाई

सावन का दूसरा सोमवार- 25 जुलाई

सावन का तीसरा सोमवार- 01 अगस्त

सावन का चौथा सोमवार- 08 अगस्त

सावन का आखिरी दिन- 12 अगस्त, शुक्रवार

सावन मास का महत्व-

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास भगवान भोलेनाथ को अतिप्रिय है। सावन महीने में भगवान शंकर की विशेष पूजा-अर्चना की परंपरा है। मान्यता है कि जो व्यक्ति सावन के हर सोमवार का व्रत रखता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है।


Tags:    

Similar News