इस दिन है करवा चौथ, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

शास्त्रों में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है। इस व्रत को विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। वहीं अपने सुहाग की रक्षा, दीर्धायु और खुशहाली के लिए महिलाएं सुबह से लेकर रात चांद निकलने तक अन्न, जल का त्याग करती हैं।

Update: 2022-10-02 11:12 GMT

शास्त्रों में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है। इस व्रत को विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। वहीं अपने सुहाग की रक्षा, दीर्धायु और खुशहाली के लिए महिलाएं सुबह से लेकर रात चांद निकलने तक अन्न, जल का त्याग करती हैं। वहीं मान्यता है कि अगर महिलाएं इस दिन कोई भी इच्छा मांगें, वो पूरी हो जाती है। साथ ही इस दिन शाम चंद्रमा की पूजा- अर्चना करके व्रत खोला जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। आइए जानते हैं पूजन विधि और महत्व…

जानिए करवा चौथ तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर को रात 01 बजकर 58 मिनट पर आरंभ होगी और अगले दिन 14 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए उदयातिथि को आधार मानते हुए करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को ही रखा जाएगा।

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त

अमृत काल मुहूर्त: शाम 04 बजकर 07 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 51 मिनट तक


Tags:    

Similar News

-->