Lal Kitab : बेहद चमत्कारी हैं लाल किताब के ये टोटके जानिए

Update: 2024-06-25 12:29 GMT
Lal Kitab :  सनातन धर्म में लाल किताब Lal Kitab in Sanatan Dharma का विशेष महत्व है। लाल किताब में इंसान के जीवन से संबंधित कई परेशानियों के समाधान के बारे में उल्लेख किया गया है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस किताब में वर्णित उपाय को करने से इंसान का जीवन सदैव खुशहाल रहता है और तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। इसके अलावा धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं लाल किताब के इन चमत्कारी उपाय के बारे में। लाल किताब के टोटके
(Lal Kitab ke Totke)
लाल किताब के अनुसार, रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से जातक को पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा अमावस्या और पूर्णिमा पर गुड़ और घी को गाय के गोबर से बने उपले में रखकर जलाएं। माना जाता है कि इस टोटके को करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मनोकामनाओं को पूरा Fulfill your desires करने के लिए सोमवार का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग का दूध और जल समेत विशेष चीजों से अभिषेक करें। साथ ही 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से इंसान की सभी मुरादें पूरी होती हैं।
घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा negative energy को दूर करने के लिए रोजाना सुबह और शाम को कपूर जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए लगातार 21 शुक्रवार तक धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें केसर युक्त खीर, फल का भोग लगाएं। इसे कन्याओं में वितरण करें। लाल किताब के अनुसार, इस उपाय को करने से इंसान को धन की प्राप्ति होती है।
अगर आप किसी काम की वजह से कहीं बाहर जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से इंसान को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
Tags:    

Similar News

-->