ये राशि वालो को नौकरी और व्यापार में इन्हें होगा फायदा

आज दिनांक 25 फरवरी 2022 और दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा

Update: 2022-02-25 12:41 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  आज दिनांक 25 फरवरी 2022 और दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा 

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि 
शेयर मार्केट में सोच समझकर निवेश करें। कार्यक्षेत्र में आज आप का दबदबा बना रहेगा। नौकरी में आप की स्थिति में अच्छी रहने वाली हैं। आज आप अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ एकांत में समय बिता सकते हैं। विरोधी आपके समक्ष आज संघ प्रस्ताव रख सकते हैं। कोई बहु प्रतिक्षित कार्य आज आपका संपन्न हो सकता है।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-लाल
वृषभ राशि 
आप अपने अक्ल से समझदारी से अपने किसी अटके हुए काम को आज पूर्ण करने में सफल होंगे। मित्रों के साथ किसी विषय को लेकर के आपस में मतभेद की स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही है। आज आप सुख-सुविधा के साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। विदेश में नौकरी कर रहे लोगों के लिए किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक-
शुभ रंग-सफेद
मिथुन राशि 
वित्त से जुड़े हुए मामले को लेकर के आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। बड़े भाई बहनों के साथ आपके प्रेम संबंध काफी मजबूत होंगे। उनका लाभ भी आपको मिलेगा। संतान आज आपकी आज्ञाकारी रहने वाली है उसके व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप पूरे दिन खुद को स्फूर्ति से भरपूर महसूस करेंगे।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-हरा
कर्क राशि 
आज के दिन बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिलने की उम्मीद है। न्यायालय के मामले में आपका दिन अच्छा रहने वाला है। खान-पान पर सावधानी बरतें अन्यथा पेट के बीमारी से परेशान हो सकते हैं। आज आपके अपने लोग आपकी मदद करने में संकोच कर सकते हैं। व्यापारिक लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-क्रीम
सिंह राशि 
सिंह राशि के लोगों की सेहत अब ठीक हो सकती हैं, परंतु सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है। शिक्षा के कार्यों के कारण से आपको विदेश जाने का योग बनता हुआ दिखाई दे रहा है। आज आप अपने सुख सुविधा पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं। आज माता पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपको मिलेगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल
कन्या राशि 
आज के दिन आपका दिन मध्यम रहने वाला है। उच्च शिक्षा में मन के मुताबिक सफलता न मिलने के कारण मन में दुख हो सकता है। विदेश जाने का प्लान कुछ दिन के लिए डाल दें, तो बेहतर रहेगा। आज आपके पिता की सलाह आपके जीवन में मील का पत्थर साबित हो सकती है।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-फिरोजी
तुला राशि 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहने वाली है। आज आप अपने से ज्यादा दूसरों के कार्य की ओर ध्यान देंगे। परोपकार के काम में मन लगेगा। आज आप अपने संतान पक्ष को लेकर के शाम के समय चिंतित रह सकते हैं। आपके परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-गुलाबी
वृश्चिक राशि 
आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति का ख्याल रखना होगा। पैसे थोड़े संभल के खर्च करने होंगे क्योंकि फिजूलखर्ची की संभावना है। जीवन साथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग भी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। शेयर मार्केट से थोड़ी दूरी बनाकर रखें नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-मैरुन
धनु राशि 
धनु राशि के लोगों का आज मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको दांपत्य का सुख प्राप्त होने वाला है। आज किसी रुके हुए काम से आपको धन प्राप्त हो सकता है। कोई वाहन या भवन की खरीद का एग्रीमेंट हो सकता है। संतान की प्रगति से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। य़ात्रा से धन लाभ हो सकता है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-सुनहरा
मकर राशि 
आज आपके घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहेगी। आज आप अपने पारिवारिक समस्याओं को बातचीत से सुलझाने में सक्षम रहेंगे। छात्रों द्वारा परीक्षा की दिशा में किया गया परिश्रम सार्थक सिद्ध हो सकता है। राजनीत में लगे लोगों के लिए आज के दिन सरकार से लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-नीला
कुंभ राशि 
नौकरी के क्षेत्र में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। आपकी आमदनी में वृद्धि भी होगी। पिता की सेहत खराब रह सकती है, उनका खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का आपको हर काम में पूर्ण सकारात्मक सहयोग प्राप्त होगा। आज आप की वित्तीय स्थिति में कुछ मजबूती आ सकती है।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-भूरा
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के मन में मानसिक शांति रहेगी परंतु आपके काम में कुछ धीमी गति रह सकती है इसलिए धैर्य रखें आगे के दिनों में काम अच्छा बनेगा। सेहत को लेकर के लापरवाही भारी पड़ सकती है। मधुमेह रोगियों के लिए दिन ठीक नहीं है। प्रेम रोमांस में दिन का उत्तरार्ध अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन कठिन रहने वाला है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-केसरिय


Tags:    

Similar News

-->