Gupt Navratri: आषाढ़ गुप्त नवरात्र पर की गई ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

Update: 2024-06-29 12:07 GMT
Gupt Navratri: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पर्व बहुत ही शुभ माना जाता है। यह देवी दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा Worship of 10 Mahavidyasके लिए समर्पित है। इस साल यह 6 जुलाई 2024 से शुरू होगा। मान्यता है कि तंत्र-मंत्र सीखने के लिए यह समय बहुत ही खास माना जाता है,
जो साधक इस दौरान सच्ची भावना से मां दुर्गा के इन स्वरूपों की पूजा करते हैं, उन्हें सुख-शांति का आशीर्वाद मिलता है।
वहीं इस दौरान कुछ ऐसे काम भी होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करने पर घर में पैसों की कमी बनी रहती है। साथ ही घर में दरिद्रता भी आती है,
तो आइए जानते हैं इनके बारे में- इन कामों को न करें नजरअंदाज आषाढ़ गुप्त नवरात्रि Ashadh Gupt Navratri के दौरान मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं यानी रौद्र स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
इस दौरान तामसिक चीजों से बचना बहुत जरूरी है। कहा जाता है कि इस दौरान देवी के रौद्र स्वरूपों की स्थापना घर में नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह तंत्र विद्या के लिए महत्वपूर्ण है।
मान्यता है कि इस दौरान केवल तांत्रिकों को ही तंत्र-मंत्र का अधिकार होता है।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान गृहस्थों को केवल हवन और सात्विक पूजा का ही पालन करना चाहिए।
इस अवसर पर ज्वार नहीं बोया जाता है।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नामों का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
Tags:    

Similar News

-->