अगस्त में आएंगे ये मुख्य त्योहार, हरियाली तीज, नागपंचमी, रक्षाबंधन

Update: 2023-07-24 09:27 GMT
धर्म अध्यात्म: कुछ ही दिनों में अगस्त का महीना शुरू होने वाला है और भारत के कुछ बेहद ही महत्वपूर्ण त्यौहार, पर्व और व्रत इस महीने में आयेंगे। इस बार 59 दिनों का सावन होने के कारण पूरे अगस्त माह में भी श्रावण चलता रहेगा, यह श्रावण अधिकमास होगा। तीज से लेकर नाग पंचमी और रक्षाबंधन जैसे पर्व अगस्त के महीने में आने वाले हैं। जानते हैं वर्ष 2023 के आठवें महीने अगस्त में आने वाले सभी महत्वपूर्ण पर्वों और व्रत की लिस्ट -सबसे बड़ा पर्व हरतालिका तीज कब मनाया जाएगा, नोट करें मुहूर्त 01 अगस्त 2023 (मंगलवार) : श्रावण अधिक मास का तीसरा मंगला गौरी व्रत, श्रावण अधिक पूर्णिमा 04 अगस्त 2023 (शुक्रवार): विभुवन संकष्टी चतुर्थी 07 अगस्त 2023 (सोमवार): श्रावण अधिक मास का तीसरा सोमवार 08 अगस्त 2023 (मंगलवार): श्रावण अधिक मास का चौथा मंगला गौरी व्रत, कालाष्टमी 12 अगस्त 2023 (शनिवार): परम एकादशी 13 अगस्त 2023 (रविवार): श्रावण अधिक प्रदोष व्रत 14 अगस्त 2023 (सोमवार): श्रावण अधिक मास का चौथा सोमवार व्रत, श्रावण अधिक मास की शिवरात्रि, पुष्य नक्षत्र 15 अगस्त 2023 (मंगलवार): स्वतंत्रता दिवस, श्रावण अधिक मास का पांचवां मंगला गौरी व्रत 16 अगस्त 2023 (बुधवार): श्रावण अधिक मास समाप्त, श्रावण अधिक अमावस्या, पारसी नववर्ष 17 अगस्त 2023 (गुरुवार): सिंह संक्रान्ति, चन्द्र दर्शन 18 अगस्त 2023 (शुक्रवार): स्वामी करपात्री महाराज जयंती 19 अगस्त 2023 (शनिवार): हरियाली तीज, झूला प्रारंभ 20 अगस्त 2023 (रविवार): विनायक चतुर्थी, दूर्वा गणपति व्रत 21 अगस्त 2023 (सोमवार): नाग पंंचमी, सावन सोमवार व्रत 22 अगस्त 2023 (मंगलवार): मंगला गौरी व्रत, कल्कि जयंती 23 अगस्त 2023 (बुधवार): गोस्वामी तुलसीदास जयंती, मोक्ष सप्तमी 27 अगस्त 2023 (रविवार): श्रावण पुत्रदा एकादशी (पवित्रा एकादशी) 28 अगस्त 2023 (सोमवार): श्रावण मास का सोमवार व्रत, दामोदर द्वादशी, सोम प्रदोष व्रत 29 अगस्त 2023 (मंगलवार): मंगला गौरी व्रत, ओणम 30 अगस्त 2023 (बुधवार): रक्षाबंधन पर्व, श्रावण पूर्णिमा व्रत 31 अगस्त 2023 (गुरुवार): गायत्री जयंती, संस्कृत दिवस, श्रावण मास की स्नान-दान की पूर्णिमा, लव-कुश जयंती हरियाली तीज - विवाहित महिलाओं द्वारा अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाने वाला तीज का व्रत 19 अगस्त को होगा। नाग पंचमी - 21 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व होगा जिसमें सौभाग्य प्राप्ति के लिए नाग देवता की पूजा की जाती है। नाग महादेव शिव के प्रिय होते हैं इसलिए उनकी पूजा शिव को प्रसन्न करती हैरक्षाबंधन का त्यौहार इस वर्ष 30 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहने अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र यानि राखी बांधती हैं।

Tags:    

Similar News

-->