इन 4 राशि वालों को सूर्य का शनि की राशि में गोचर से होगा करियर में महालाभ

वैदिक ज्योतिष के अनुसार किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालता है। ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। सूर्य को यश, पराक्रम और साहस का कारक माना जाता है। जानिए सूर्य गोचर से किन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां-

Update: 2022-01-03 03:33 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष के अनुसार किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालता है। ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। सूर्य को यश, पराक्रम और साहस का कारक माना जाता है। जानिए सूर्य गोचर से किन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां-

मेष- सूर्य गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ फलदायी साबित होगा। सरकारी नौकरी में करियर बना रहे जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल और सूर्य में मित्रता का भाव है। सूर्य गोचर काल में आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
सिंह- सूर्य की सिंह स्वराशि है। इसलिए सूर्य गोचर का अधिक लाभ सिंह राशि वालों को मिलेगा। इस दौरान आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। आय में वृद्धि की संभावना है। उच्चाधिकारी काम की प्रशंसा करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे।
वृश्चिक- इन राशि वालों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना प्रबल है। इस दौरान सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को विशेष लाभ होगा। आपको सूर्य गोचर काल में मनचाहे परिणाम मिलेंगे।
मीन- करियर में आपको अचानक प्रसिद्धि मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। करियर में नई ऊंचाइयां छूने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीति में कोई बड़ा पद मिल सकता है।


Tags:    

Similar News

-->