इन 3 राशि वालों को करियर व व्यापार में मिलेगी तरक्की, 24 मार्च को इस राशि में बनेगा बुधादित्य योग

वैदिक ज्योतिष में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। ग्रह गोचर का सभी 12 राशियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। सूर्य व बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होता है।

Update: 2022-03-09 06:09 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। ग्रह गोचर का सभी 12 राशियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। सूर्य व बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होता है। इस बार 24 मार्च को बुधादित्य योग बन रहा है। इस योग के प्रभाव से 3 राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है। इस अवधि में इन राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सूर्य देव 15 मार्च 2022 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद बुध ग्रह 24 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव पहले से विराजमान हैं। 24 मार्च को इन दोनों ग्रहों के मिलन से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। बुध ग्रह को व्यापार और बुद्धि का दाता कहा जाता है। जानें किन राशि वालों को होगा लाभ-
वृषभ- आपकी राशि से बुधादित्य योग का निर्माण 11वें भाव में हो रहा है। जिसे इनकम का भाव कहा जाता है। इसलिए आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। इनकम के नए साधन बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका भविष्य में लाभ होगा। सूर्य के प्रभाव के आपको राजनीति में भी सफलता मिल सकती है।
मिथुन- बुधादित्य योग का निर्माण आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आपकी राशि के दशम भाव में इस योग का निर्माण हो रहा है। जिसे कर्म, करियर, जॉब और व्यापार का भाव कहा जाता है। इसलिए बुध ग्रह के प्रभाव से आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। सूर्य के प्रभाव से मिथुन राशि वालों को राजनीति में भी सफलता मिल सकती है।
कर्क- आपकी कुंडली में बुधादित्य योग का निर्माण नवम भाव में हो रहा है। जिसे भाग्य व विदेश यात्रा का स्थान माना जाता है। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। गोचर काल की अवधि में आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता हासिल होगी। राजनीति में सक्रिय लोगों को बड़ा पद हासिल हो सकता है।


Tags:    

Similar News

-->