बुधवार का दिन भगवान गणेश का माना जाता है। इस दिन यदि आप भगवान गणेश से जुड़े तीन काम करते हैं, तो आपके जीवन की कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानें, बुधवार को भगवान गणेश को प्रसन्न कैसे करें?
बुधवार का दिन हिंदू धर्म में भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। इस दिन को अत्यंत शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूज्य देवता माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, बुधवार के दिन कुछ भगवान गणेश को खुश करने के लिए यदि कुछ उपाय किए जाएं, तो जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। यह दिन विद्या, व्यापार और सौभाग्य के लिए भी बहुत ही शुभ माना जाता है।