30 जून तक ग्रहों की चाल में है बड़ा बदलाव, चमक सकता है इन 4 राशियों का भाग्य

30 जून तक ग्रहों की चाल में है बड़ा बदलाव

Update: 2022-06-22 10:58 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन कहता है। तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है आपको बता देंं कि ज्योतिष के दृष्टिकोण से जून का महीना बेहद खास होने वाला है। क्योंकि 15 से 30 जून तक गुरु, शुक्र से लेकर मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होना है। गुरु-शुक्र के बाद अब 27 जून को मंगल का राशि परिवर्तन होने वाला है। इसलिए इन गोचर से कई लोगों की जिंदगी में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं जून के आगामी दिन किन राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाले हैं।

मेष राशि: आप लोगों का पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। कोई नई डील फाइनल हो सकती है। बिजनेस का विस्तार हो सकता है। स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। मित्रों के सहयोग से कोई रुका कार्य पूरा हो सकता है। व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल हो, लाभ के संकेत दिख रहे हैं। वहीं अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।
मिथुन राशि: जून के शेष दिन में आपको करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। साथ ही संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आय के नए- नए माध्य्म बन सकते हैं। जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बने हुए हैं। आप लोग इस दौरान एक पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लकी स्टोन साबित होगा।
वृश्चिक राशि: आप लोगों के लिए जून के बाकी दिन शुभ फलदायी साबित हो सकते हैं। इस दौरान आपके घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। व्यापार मेंं अच्छे धनलाभ के योग हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति इस समय पहले से बेहतर होगी। इस समय आप व्यापार के सिलसिले से कहीं बाहर जा सकते हैं। यह यात्रा भविष्य में आपको लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस समय आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मीन राशि: इस सप्ताह आप कोई नई प्रापर्टी खरीद सकते हैं या निवेश कर सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। घर में शांति का माहौल बना रहेगा। इस समय आकस्मिक धनलाभ के भी योग बने हुए हैंं। वहीं इस समय आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। साथ ही जो काम लंबे समय से अटके हुए थे वो पूरे हो सकते हैं।


Tags:    

Similar News