इन 4 राशि के जातकों को जनवरी में बड़ा लाभ मिलने की संभावना

2022 की शुरुआत होने वाली है। लोग नववर्ष को लेकर उत्साहित हैं। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि जनवरी 2022 में शनि, सूर्य और देवगुरु बृहस्पति की स्थिति काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। ऐसे में मेष, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों को कोई बड़ा लाभ हो सकता है। जबकि कर्क राशि वालों को जनवरी माह में सतर्क रहने की जरूरत है।

Update: 2021-12-30 03:17 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 2022 की शुरुआत होने वाली है। लोग नववर्ष को लेकर उत्साहित हैं। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि जनवरी 2022 में शनि, सूर्य और देवगुरु बृहस्पति की स्थिति काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। ऐसे में मेष, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों को कोई बड़ा लाभ हो सकता है। जबकि कर्क राशि वालों को जनवरी माह में सतर्क रहने की जरूरत है।

मेष- मेष राशि वालों को जनवरी में कई महत्वपूर्ण नतीजे प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा करने वालों को सामान्य से अच्छे परिणाम मिलेंगे। बुध के वक्री होने से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या- जनवरी में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। कई अधूरे काम पूरे होंगे। इस दौरान अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक- जनवरी में आपको कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के प्रबल योग बनेंगे। किसी तरह का पुरस्कार मिल सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। गलतफहमी के कारण वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।
मीन-
मीन राशि वालों के लिए जनवरी का महीना किसी वरदान से कम नहीं है। करियर में आपको अपार सफलता हासिल होगी। कई अधूरे कार्य पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। आपके लिए जनवरी महीना उत्तम रहेगा।
कर्क- कर्क राशि वालों के लिए जनवरी का महीना मिलाजुला रहेगा। इस दौरान आपको कई क्षेत्रों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को कष्ट मिलने के योग बनेंगे।


Tags:    

Similar News

-->