मार्च का महीना इन राशि वालों के लिए रहेगा शानदार, मकर राशि में ग्रहों का बन रहा अद्भुत संयोग

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब ग्रहों की किसी राशि में युति बनती है तो इसका सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। वर्तमान में मकर राशि में बुध, मंगल, शुक्र और शनि की युति से मकर राशि में चतुग्रही योग बन रहा है।

Update: 2022-03-02 04:02 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब ग्रहों की किसी राशि में युति बनती है तो इसका सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। वर्तमान में मकर राशि में बुध, मंगल, शुक्र और शनि की युति से मकर राशि में चतुग्रही योग बन रहा है। मकर राशि में ग्रहों के इस शुभ संयोग का सभी जातकों के जीवन पर गहरा असर पड़ेगा। जानें किन 4 राशि के जातकों को होगा विशेष लाभ-

मेष- आपकी राशि के दशम यानी करियर व कर्म भाव में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसलिए व्यापार में आपको धन लाभ हो सकता है। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा।
वृषभ- आपकी राशि के नवम यानी भाग्य व विदेश यात्रा भाव में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसलिए आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वह पूरा होगा। नौकरी में तरक्की संभव है। व्यापार में विस्तार के लिए समय शुभ है।
तुला- आपकी राशि के चतुर्थ यानी माता व सुख भाव में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की या इंक्रीमेंट हो सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल है।
वृश्चिक- आपकी राशि के तीसरे यानी पराक्रम व भाई-बहन भाव में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई-बहन का साथ मिलेगा। गुप्त शत्रुओं पर विजय हासिल होगी। व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल है।


Tags:    

Similar News

-->