सावन का पहला शनिवार कुंभ व मकर समेत इन राशियों के लिए खास, इन उपायों से प्रसन्न होंगे शनिदेव

सावन का पहला शनिवार कई राशि वालों के लिए खास माना जा रहा है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि शनिवार के दिन शनिदेव की विधिवत पूजा करने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है।

Update: 2022-07-15 03:51 GMT

 सावन का पहला शनिवार कई राशि वालों के लिए खास माना जा रहा है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि शनिवार के दिन शनिदेव की विधिवत पूजा करने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है। सावन का महीना भगवान शंकर को समर्पित है। ऐसे में सावन के पहले शनिवार के दिन भगवान शिव व शनिदेव की कृपा पाने का खास संयोग बन रहा है।

इन राशियों के लिए सावन का पहला शनिवार खास-

वर्तमान में शनि वक्री अवस्था में मकर राशि में संचार कर रहे हैं। 12 जुलाई को शनि ने कुंभ राशि से मकर राशि में प्रवेश किया था। शनि के मकर राशि में आने से धनु, मकर व कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। जबकि मिथुन व तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या फिर से शुरू हो गई है। शनि की यह स्थिति जनवरी 2023 तक रहेगी। इसके बाद शनि फिर से मार्गी होकर कुंभ राशि में आ जाएंगे। जिससे धनु, तुला व मिथुन राशि से शनि की दशा हट जाएगी।


Tags:    

Similar News

-->