Maha Shivratri ज्योतिष न्यूज़: सनातन धर्म का प्रमुख पर्व महाशिवरात्रि इस साल 26 फरवरी दिन बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन कुंभ राशि में एक दुर्लभ ग्रह संयोग बन रहा है। ज्योतिषशास्त्र की गणना के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य, ग्रहों की रानी चंद्रमा, ग्रहों के राजकुमार बुध और न्यायाधीश शनि ने चारों ग्रह एक ही राशि में गोचर करेंगे।
ये विशेष योग कुछ भाग्यशाली राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। इन राशियों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इसके अलावा जीवन में जबरदस्त सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेगा। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इन्हीं लकी राशियों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
महाशिवरात्रि पर इन्हें होगा लाभ—
मिथुन राशि वालों के लिए ग्रहों का यह संयोग लाभकारी साबित होगा। इन्हें करियर में उन्नति मिलेगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की योजना बना रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है, आर्थिक तौर पर मजबूती बनी रहेगी। साझेदारी में कारोबार करना लाभकारी होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी और परिवार का भरपूर साथ भी आपको मिलेगा। कर्क राशि के लिए यह समय उत्तम रहेगा। परिवार और मित्रों का साथ लाभ प्रदान कर सकता है कारेाबार में आपको जबदरदस्त मुनाफा होगा। विवाह संबंधी अड़चनें भी दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।
सिंह राशि वालों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ रहेगा। लेकिन कुछ विवाद हो सकते हैं ऐसे में इनसे बचना होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार से जुड़े लोगों को मुनाफा मिलेगा। करियर बना रहे लोगों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम प्राप्त होगा। परिवार के साथ आप यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। तुला राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक लाभ का साबित होगा। कारोबार में मुनाफा मिलेगा। नई नौकरी की तलाश भी पूरी हो सकती है राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
Tags: