इन उपायों से शुक्र को करें प्रसन्न...आपको मिलेगा सुख और समृद्धि

जिनकी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, वे सभी सुख-सुविधाओं से संपन्न होते हैं।

Update: 2021-03-16 02:27 GMT

जिनकी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, वे सभी सुख-सुविधाओं से संपन्न होते हैं। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र कमजोर होता है, उनके जीवन में सुख-सुविधाओं का अभाव रहता है। उनकी मुखमंडल आभाविहीन होता है। जागरण अध्यात्म में आज हम आपको बता रहे हैं कि किन उपायों से शुक्र को मजबूर कर सकते हैं और अपने जीवन में सुख सुविधाओं का भोग कर सकते हैं।


1. आज के दिन आपको सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। सफेद रंग शुक्र से जुड़ा होता है। चांदी, चावल, दूध, दही, सफेद चंदन, सफेद कपडों का दान किसी ब्राह्मण को कर सकते हैं।

2. शुक्र का पसंदीदा रंग सफेद है। आज के दिन आपको सफेद रंगों का अधिक प्रयोग करना चाहिए। इस दिन सफेद वस्त्र पहनें।

3. शुक्र प्रेम का भी प्रतीक है। ये उपाय करने से लव लाइफ भी बेहतर होती है। पति-पत्नी के रिश्ते प्रगाढ़ होते हैं।

4. शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करने से कुंडली का शुक्र दोष खत्म होता है, इसलिए इस दिन विधि विधान से धन, ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।

5. शुक्र को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय यह है कि आप भोजन करने से पूर्व गाय, कुत्ता या कौआ के लिए भोजन का कुछ अंश निकाल दें और उनको खिला दें।

6. घर के आंगन में लगे तुलसी के पौधे की पूजा करें।

7. पानी में श्वते चंदन मिलाकर स्नान करें। पूजा के समय माथे पर श्वेत चंदन का तिलक धारण करें।

8. शुक्रवार के दिन आपको सुगंधित पदार्थ जैसे इत्र, परफ्यूम आदि का प्रयोग करें।

9. शुक्रवार का व्रत करें। खीर बनाकर गरीबों में बांट दें।


Tags:    

Similar News

-->