Tarot rashifal: टैरो राशिफल, 3 अगस्त 2024

Update: 2024-08-03 00:54 GMT

मेष टैरो राशिफल : अनावश्यक विवाद हो सकता है

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसा कोई भी कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े। आपका आज किसी के साथ अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे।

वृषभ टैरो राशिफल : कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को इस समय कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इस राशि के कुछ लोग आज धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन टैरो राशिफल : मकान वाहन पर खर्च के योग

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को आप अपने परिचितों के साथ लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। वरना आपके संबंधों में गिरावट आ सकती है। मकान वाहन पर खर्च के योग भी बन रहे हैं।

कर्क टैरो राशिफल : लेन-देन में रहें सतर्क

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। परेशानियों को धीरज और अपने व्यवहार में सुधार करके हल किया जा सकता है।

सिंह टैरो राशिफल : संतान से मिलेंगे संतोषजनक परिणाम

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों को शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की तरफ से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकते है। परिवार में किसी के प्रति भी अकारण क्रोध आ सकता है।

कन्या टैरो राशिफल : सहयोगियों से हो सकता है विवाद

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों को दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है। आज खुद को किसी के सामने कम आत्मविश्वास के साथ पेश न होने दें।

तुला टैरो राशिफल : काम पर दिशा की कमी महसूस होगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

वृश्चिक टैरो राशिफल : अनावश्यक वाद-विवाद से बचें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को आपका कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना होगा जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

धनु टैरो राशिफल : व्यस्त और खुशहाल रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों के लिए दिन व्यस्त और खुशहाल रहने वाला है। साथ ही आपके सामने नए अवसर भी आएंगे। की गई यात्राएं आपको वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मकर टैरो राशिफल : व्यापारी थोड़ा संभलकर रहें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापारियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपको व्यापार में नुकसान हो सकता है।

कुंभ टैरो राशिफल : संतान सुख प्राप्ति के योग

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को इस समय संतान सुख प्राप्ति के योग बन रहे हैं। हालांकि, इस राशि के लोगों को आज अपने मित्रों और रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

मीन टैरो राशिफल : पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। इतना ही नहीं आपको कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है।


Tags:    

Similar News

-->