टैरो राशिफल: 9 अक्टूबर 2021

टैरो राशिफल

Update: 2021-10-09 00:31 GMT

मेष:

धन संग्रह करने में आज कुछ बाधाएं आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।
वृषभ:
कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।
मिथुन:
इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद ही व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।
कर्क:
धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं।
सिंह:
जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं, उनके लिए समय बेहतर है। यह समय आपके लिए एक भाग्यशाली अवधि है।
कन्या:
यह समय आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा।
तुला:
इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। बोलचाल में कटुता न आने दें।
वृश्चिक:
आपको व्यापार में प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी।
धनु:
आप अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी।
मकर:
कार्यक्षेत्र में आज किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने में कोई जल्दी न करें। सभी डॉक्यूमेंट एकबार पहले चेक कर लें।
कुंभ:
आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है, इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।
मीन:
आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
Tags:    

Similar News