टैरो राशिफल: 8 अक्टूबर 2021

टैरो राशिफल

Update: 2021-10-08 00:27 GMT

मेष:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपका कार्यकौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। आपको कर कार्य में लाभ होने की उम्‍मीद है। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं।
वृषभ:
आपकी ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान करेगा। आज उन लोगों को परेशानी होगी जो किसी प्रकार की दवाइयों का रोजाना सेवन करते हैं। उनको लापरवाही भारी पड़ सकती है।
मिथुन:
आज आपको स्वास्थ्य के मामले में कुछ परेशानियों से जूझना पड़ेगा। निरंतर भागदौड़ की स्थितियां बारम्बार आएंगी। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको परिवार के लिए किसी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है।
कर्क:
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए कदम साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा। आज कोई ऐसा मौका आपके सामने आ सकता है जो आपको लाभ दिलवाने वाला साबित होगा।
सिंह:
आज का दिन आपके लिए खास है और आप आत्म सुधार व विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आएगी जिस कारण मन उद्वेलित रहेगा। आज भाग्‍य के मामले में आप थोड़ा सा निराश हो सकते हैं।
कन्या:
इस समय मकान और ज़मीन के सौंदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनों ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे। आज दोस्‍तों से आपको किसी मामले में खासी मदद प्राप्त हो सकती है।
तुला:
आप कामकाज को बेहद ढंग से दिमाग लगाकर और सुचारू रूप से करेंगे। स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत होगा। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं। आज आपको मन में सुकून और शांति का एहसास होगा।
वृश्चिक:
घर, गृहस्‍थी, दांपत्‍य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा। आज शाम को आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। इससे आपको लाभ होगा और आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।
धनु:
मानसिक तनाव भी कुछ कम होगा। संतान से संबंधित समस्‍याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। आज परिवार वाले किसी काम में आपका हाथ बंटा सकते हैं। आज इन सभी की ओर से आप पूर्ण रूप से निश्चिंत रहेंगे।
मकर:
भाग्‍य और धर्म आदि बातों पर ध्‍यान केंद्रित होगा। आज आप प्‍लानिंग के साथ जो काम करेंगे उसमें आपको पूर्ण लाभ होने की उम्‍मीद है। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुनः बुलन्दियों पर होगी।
कुंभ:
खर्च के मुद्दों पर ध्‍यान देना होगा। आज आप मौसम के कारण होने वाली बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। खानपान की अनियमितता से बचना चाहिए। वरना परेशानी बढ़ जाएगी।
मीन:
भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से माह कष्टप्रद रहेगा। किसी कारण से आपको दोस्‍तों की वजह से कुछ निराशा हो सकती है। कोई करीबी आपको ठेस पहुंचा सकता है।
Tags:    

Similar News