टैरो राशिफल: 25 अक्टूबर 2022

Update: 2022-10-25 00:30 GMT
मेष राशि: परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा
मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।
वृषभ राशि: सेहत का ध्यान रखें
वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि: संबंध मजबूत होंगे
मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको अपने करीबी दोस्तों से धोखा भी मिल सकता है। धन संग्रह एवं बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है। माता-पिता के साथ अच्छा समस व्यतीत होगा और भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
कर्क राशि: दोस्तों से सावधान रहें
कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको अपने दोस्तों से सावधान रहना होगा क्योंकि इस समय में दोस्त भी दुश्मन में बदल सकता है। मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है।
सिंह राशि: अच्छे परिणाम मिलेंगे
सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज का दिन व्यापारियों और उद्यमियों के लिए चुनौती पूर्ण हो सकता है। व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा।
कन्या राशि: आर्थिक लाभ होगा
कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा। इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।
तुला राशि: सहयोग के कार्य करेंगे
तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप साझेदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे। नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे।
वृश्चिक राशि: सर्दी से अपना ध्यान रखें
वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप ठंडी हवा तथा सर्दी से अपना ध्यान रखें और संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें। पिता से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है।
धनु राशि: सेहत का ध्यान रखें
धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग बन रहा है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।
मकर राशि: दिन मिश्रित फलदायी रहेगा
मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिए छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।
कुंभ राशि: खर्चों को नियंत्रण में रखें
कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज भवन या भूमि की खरीददारी के लिए समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकते हैं।
मीन राशि: मानसिक तनाव बढ़ेगा
मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलना शुरू होगा। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध हों। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।(राधाबल्लभ मिश्र)
Tags:    

Similar News

-->